Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को सुबह श्रृंगार होने तक खुली रहेंगी भगवान बालाजी की आंखें

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:54 AM (IST)

    धर्मनगरी की पवित्र धरा पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान की आंखें शुक्रवार सुबह श्रृंगार होने तक खुली रहेंगी। भगवान की खुली आंखों के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्रवार को सुबह भगवान को स्नान करवाने के साथ-साथ सात चीजों से उनका अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद तिरुपति भगवान बृहस्पतिवार तक के लिए अपनी आंखें बंद कर लेंगे। अभिषेक के दौरान भगवान को दूध दही हल्दी चंदन जल नारियल पानी व शहद से खास अभिषेक किया जाएगा। इतना ही नहीं शुक्रवार से तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट सुबह से शाम तक खुले रहेंगे। इससे पहले मंदिर के कपाट एक बजे से लेकर पांच बजे तक बंद रहते थे।

    शुक्रवार को सुबह श्रृंगार होने तक खुली रहेंगी भगवान बालाजी की आंखें

    विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी की पवित्र धरा पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान की आंखें शुक्रवार सुबह श्रृंगार होने तक खुली रहेंगी। भगवान की खुली आंखों के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्रवार को सुबह भगवान को स्नान करवाने के साथ-साथ सात चीजों से उनका अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद तिरुपति भगवान बृहस्पतिवार तक के लिए अपनी आंखें बंद कर लेंगे। अभिषेक के दौरान भगवान को दूध, दही, हल्दी, चंदन, जल, नारियल पानी व शहद से खास अभिषेक किया जाएगा। इतना ही नहीं शुक्रवार से तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट सुबह से शाम तक खुले रहेंगे। इससे पहले मंदिर के कपाट एक बजे से लेकर पांच बजे तक बंद रहते थे। देश के अमीर मंदिरों में शुमार है श्रीवेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण हरियाणा के श्रीवेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर की श्रृंखला देश के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार है। इन मंदिरों में साल भर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और करोड़ों रुपये दान के पहुंचते हैं। एक जुलाई से अभी तक पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु

    एक जुलाई 2018 को कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिण-पूर्व किनारे पर बने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए थे। उस दिन से लेकर बुधवार तक मंदिर में तीन लाख के लगभग श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। नौ अक्टूबर के बाद ही अब तक एक लाख 11 हजार 760 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे है। दिल्ली की दंपति ने दिसंबर में दान किया था पांच लाख का मुकुट

    दिल्ली के अरुण बंसल और पत्नी भारती बंसल ने दिसंबर माह मंदिर में तिरुपति बालाजी भगवान के लिए पांच लाख रुपये का मुकुट दान किया था। अब उन्होंने भगवान के सवा लाख रुपये से ज्यादा कीमत के कुंडल तैयार करवाए हैं, जो जल्द दान में मंदिर को भेंट किए जाएंगे। इससे पहले मंदिर की स्थापना पर एक जुलाई 2018 को ही सेतिया फाउंडेशन की ओर से साढ़े 12 करोड़ रुपये दान किए गए थे। एक मार्च से मंदिर खुलने का समय सुबह छह से शाम नौ बजे तक

    मंदिर प्रशासक प्रेम चंद ने बताया कि एक मार्च से मंदिर के कपाट सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। इससे पहले एक बजे से लेकर पांच बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहते थे। अब श्रद्धालुओं को देखते हुए सुबह से शाम तक मंदिर के कपाट खुले रखने का फैसला लिया है। हर शुक्रवार और एकादशी को तिरुपति बालाजी भगवान का अभिषेक किया जाता है।