Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा ने लगाई हैट्रिक... तीन बार जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी बने नवीन जिंदल

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:39 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। जिंदल का नाम कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड चढ़ गया तो दूसरा भाजपा की हैट्रिक लगवाने का सहरा भी उनके ही सिर बंधा है। नवीन जिंदल वर्ष 2004 में इनेलो के अभय सिंह चौटाला को 160190 मतों के अंतर से हराकर सांसद बने थे।

    Hero Image
    Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा ने लगाई हैट्रिक... तीन बार जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी बने नवीन जिंदल

    विनीश गौड़, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल जीत के बाद दो नए रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। एक तो उनके नाम कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड चढ़ गया तो दूसरा भाजपा की हैट्रिक लगवाने का सहरा भी उनके ही सिर बंधा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में वर्ष 2024 की 18वीं लोकसभा का चुनाव कई मायनों से भाजपा के नवीन जिंदल और कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए खास बन गया है।

    पहले तीन सांसदों में थे शामिल अब नया रिकॉर्ड बनाकर बनेंगे पहले 

    दरअसल नवीन जिंदल वर्ष 2004 में इनेलो के अभय सिंह चौटाला को 160190 मतों के अंतर से हराकर सांसद बने थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में इनेलो के अशोक अरोड़ा को 118729 मतों के अंतर से हराया था और लगातार दूसरी बार सांसद बने थे।

    हालांकि वर्ष 2014 में वह तीसरी बार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन उस समय भाजपा के राजकुमार सैनी ने जीत दर्ज की थी और नवीन जिंदल तीसरी नंबर पर आए थे।

    मगर बात करें तो पहले कैलाशो सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर वर्ष 1998 और 1999 में लगातार दो बार सांसद बन चुकी हैं। इसी तरह गुलजारी लाल नंदा भी 1967 और 1971 में दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि उस समय यह कैथल लोकसभा सीट हुआ करती थी।

    तीसरी बार हैट्रिक लगवाने का सेहरा भी बंधा जिंदल के सिर पर 

    कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब तक कोई राजनीतिक पार्टी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज नहीं कर पाई है। मगर नवीन जिंदल के सिर पर लगातार तीसरी भाजपा को जीत दिलाने का सहरा भी बंधा है।

    इससे पहले वर्ष 2014 में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी और फिर 2019 में मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी। अब नवीन जिंदल भाजपा को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगवाने वाले प्रत्याशी बन गए हैं।