Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कोविड-19 की चुनौतियों को अवसर में बदला

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 27 Dec 2020 06:20 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में कोविड-19 की चुनौतियों को अवसर में बदलकर देश ही नहीं दुनिया के सामने नया उदाहरण पेश किया है। ब्रह्मसरोवर पर सवा दो लाख दीपक रोशन कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। इसके साथ सांध्यकालीन महाआरती सहित दूसरे कार्यक्रम यू-ट्यूब व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाए गए।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कोविड-19 की चुनौतियों को अवसर में बदला

    जगमहेंद्र सरोहा, कुरुक्षेत्र

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में कोविड-19 की चुनौतियों को अवसर में बदलकर देश ही नहीं दुनिया के सामने नया उदाहरण पेश किया है। ब्रह्मसरोवर पर सवा दो लाख दीपक रोशन कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। इसके साथ सांध्यकालीन महाआरती सहित दूसरे कार्यक्रम यू-ट्यूब व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाए गए। इतना ही नहीं इस महोत्सव से सरकार का करोड़ों का बजट भी बचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कार्यक्रमों को इस बार कोविड-19 के चलते सीमित रखा गया। क्राफ्ट मेले के अलावा सांस्कृतिक व दूसरे कार्यक्रम भी नहीं किए गए। इस बार महोत्सव 17 से 25 दिसंबर तक किया गया। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान संस्थानम में महोत्सव के सफल आयोजन पर मंत्रणा भी की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व शहर सहित प्रदेश की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को अगली बार और बेहतर बनाया जाएगा। शहर सहित आसपास के जिलों के संगठनों को जोड़ा जाएगा। पिछली बार आठ करोड़ का बजट, इस बार 30 लाख

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 18 दिन का होता है। पिछली बार महोत्सव पर करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च आया था। इस बार महोत्सव नौ दिन का रखा गया। इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट मंजूर कराया गया है। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि पिछले बार महोत्सव में करीब 40 लाख लोग पहुंचे थे। यहां करीब 600 स्टॉल क्राफ्ट मेले में लगाए गए थे। इस बार कोविड-19 के चलते क्राफ्ट मेला नहीं लगाया जा सका। महोत्सव को देश-विदेश में ऑनलाइन किया जाएगा। 25 देशों तक पहुंचा गीता का संदेश

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 को अमेरिका के 5.18 लाख लोगों ने ऑनलाइन प्रणाली देखा। इसके साथ कनाडा के 62673 लोगों सहित 25 देशों के करीब 19 लाख लोग जुड़े रहे। इसके अलावा सवा तीन करोड़ लोगों ने हिट किया। महोत्सव की पल-पल की खबर व कार्यक्रमों को देखने के लिए लाखों लोग वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़े रहे हैं। फेसबुक के साथ 1.40 लाख, ट्विटर पर 31 हजार, इंस्टाग्राम पर चार हजार और यूट्यूब के साथ 47 हजार से ज्यादा लोग जुड़े। प्रदेश के करीब 55 हजार विद्यार्थियों ने सामूहिक गीता पाठ किया।