विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्योतिसर तीर्थ का प्रोजेक्ट अटका, थीम पर काम पूरा होना तो दूर बिल्डिंग का स्ट्रक्चर तक पूरा नहीं

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Aug 2021 07:08 AM (IST)

गीता स्थली ज्योतिसर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रोजेक्ट अभी धुंधला पड़ता नजर आ रहा ...और पढ़ें

ज्योतिसर तीर्थ का प्रोजेक्ट अटका, थीम पर काम पूरा होना तो दूर बिल्डिंग का स्ट्रक्चर तक पूरा नहीं
ज्योतिसर तीर्थ का प्रोजेक्ट अटका, थीम पर काम पूरा होना तो दूर बिल्डिंग का स्ट्रक्चर तक पूरा नहीं

---नंबरगेम---

-21 जून 2018 को शुरू किया गया था काम

-18 महीने में निर्माण कार्य को पूरा करना था

-2 साल का समय बढ़ाया

-200 करोड़ का है प्रोजेक्ट जगमहेंद्र सरोहा, कुरुक्षेत्र :

गीता स्थली ज्योतिसर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रोजेक्ट अभी धुंधला पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल पीडब्ल्यूडी ने 18 महीने में काम पूरा करने का दावा किया था। उसके अनुसार दिसंबर 2019 में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन दो साल बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का रटारटाया जवाब है कि कोरोना के चलते निर्माण कार्य अटक गया। अब इसे नवंबर 2021 में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। धरातल को देखते हुए इस समय में भी तीर्थस्थल पर श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन और महाभारत का थीम नजर आना मुश्किल है।

श्रीकृष्ण भगवान ने महाभारत के युद्ध में ज्योतिसर तीर्थ पर अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने ज्योतिसर तीर्थ को एक थीम का रूप देकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया। पर्यटन विभाग से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस काम का जिम्मा संभाला। अधिकारियों की मानें तो 21 जून 2018 को इस पर काम शुरू किया गया था। इसे 20 दिसंबर 2019 को पूरा कर देना था, लेकिन काम बीच में ही लटक गया। पीडब्ल्यूडी ने अब 30 नवंबर 2021 तक काम पूरा करने का दावा किया है।

यह है प्रोजेक्ट

ज्योतिसर में पुरानी झील एरिया में अलग-अलग आठ थीम पर काम चल रहे हैं। इनमें कुरुक्षेत्र, महाभारत व गीता आदि को शामिल किया है। हर बिल्डिंग में अलग विषय को दर्शाया जाएगा। एक तरह से बिल्डिंग में महाभारत युद्ध का अहसास पर्यटकों को होगा। इसमें महाभारत होने के कारण और 18 दिन चले युद्ध को दर्शाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का दावा है कि इससे तीर्थ की अलग पहचान मिलेगी। यह प्रोजेक्ट करीब 200 करोड़ रुपये का है।

यह है स्थिति

ज्योतिसर तीर्थ पर बिल्डिंग बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को है। अधिकारियों की मानें तो अब तक 85 फीसद काम पूरा हो चुका है। थीम बिल्डिंग नंबर-चार और एडमिन ब्लाक का काम भी पूरा कर लिया है। इसके आगे का काम बंद है। ग्राउंड रिपोर्ट यह है कि कई बिल्डिंगों का काम 50 फीसद तक हुआ है। जहां काम चल रहा है, उसकी गति बहुत कम है। ऐसे में प्रोजेक्ट में और देरी भी हो सकती है।

वर्जन :

कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लाकडाउन के कारण पीडब्ल्यूडी के सभी निर्माण कार्य रुक गए थे। जिस कारण ठेकेदारों ने टाइम एक्सटेंड कर ली है। जिन्हें पंचकूला से टाइम एक्सटेंड मिल गई है। अब सभी निर्माणधीन कार्यो को तेजी से पूरा करवाया जा रहा है।

अमित मनूजा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी-वन, कुरुक्षेत्र।

वर्जन :

ज्योतिसर तीर्थ का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी करवा रहा है। अधिकारियों के साथ मीटिग में इस पर चर्चा की जाती है। पिछले दिनों कोविड के चलते काम बंद कर दिया था। अब काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने निर्धारित समय पर काम कंप्लीट करने का भरोसा दिया है।

अनुभव मेहता, सीईओ, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।