Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार चौथी बार बना हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jan 2021 06:01 AM (IST)

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद स्वतंत्रता सेनानी व महान शिक्षाविद् थे। उन्होंने गुरुकुलों की स्थापना के साथ देश को आजाद कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि देने वाले भी स्वामी श्रद्धानंद ही थे।

    Hero Image
    गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार चौथी बार बना हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद स्वतंत्रता सेनानी व महान शिक्षाविद् थे। उन्होंने गुरुकुलों की स्थापना के साथ देश को आजाद कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि देने वाले भी स्वामी श्रद्धानंद ही थे। उन्होंने उक्त शब्द गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कोरोना के बाद पहला सामूहिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी से बैठाया गया। राज्यपाल ने भी विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने अंग्रेजी शिक्षा पद्धति को नकारते हुए विलुप्त हो चुकी हमारी प्राचीन गुरुकुलीय पद्धति को पुन: स्थापित किया। गुरुकुल कांगड़ी, गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ, गुरुकुल कुरुक्षेत्र, गुरुकुल सूपा (गुजरात) सहित सर्वप्रथम जालंधर आर्य पुत्री पाठशाला शुरू की। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती का सत्संग सुना तो अपने जीवन की दिशा को बदल दिया। इससे पता चलता है कि श्रद्धा व विश्वास से सुना गया सत्संग एक नास्तिक को आस्तिक व व्यभिचारी को सदाचारी बना देता है। उन्होंने लंबे समय बाद गुरुकुल में पहुंचे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और परिश्रम गुरुमंत्र दिया। एजुकेशन व‌र्ल्ड ने नंबर वन घोषित किया

    गुरुकुल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि एजुकेशन व‌र्ल्ड ने लगातार चौथी बार गुरुकुल कुरुक्षेत्र को हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय का खिताब दिया है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ब्रांच गुरुकुल नीलोखेड़ी और चमनवाटिका कन्या गुरुकुल, अंबाला को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला है। गुरुकुल परिवार के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने मुख्यातिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आभार जताया। इस मौके पर सह प्राचार्य शमशेर सिंह मौजूद रहे और मंच संचालन मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने की।