ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में स्थापित किया निशान साहिब
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में निशान साहिब सुशोभित किया गया। संगत के सहयोग से बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वालों ने यह शुभ कार्य किया गया। इससे पहले सभी मैंबर साहिबान और संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के समक्ष शीश नवाया और शब्द कीर्तन श्रवण किया। कार्यक्रम में मलिदर सिंह व अन्य ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया जबकि भाई गुरपाल सिंह ने पंथ की चढ़दी कला के लिए गुरु चरणों में अरदास की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में निशान साहिब सुशोभित किया गया। संगत के सहयोग से बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वालों ने यह शुभ कार्य किया गया। इससे पहले सभी सदस्यों और संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के समक्ष शीश नवाया और शब्द कीर्तन श्रवण किया। कार्यक्रम में मलिदर सिंह व अन्य ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया, जबकि भाई गुरपाल सिंह ने पंथ की चढदी कला के लिए गुरु चरणों में अरदास की। एसजीपीसी के सदस्यों ने बाबा सुबेग सिंह को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके उपरांत बाबा सुबेग सिंह व जत्थेदार भूपिदर सिंह असंध सहित अन्य सदस्यों और संगत ने निशान साहिब को स्नान करवाने की सेवा की। तत्पश्चात निशान साहिब को गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित किया गया। इस तरह ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में भी अब दो निशान साहिब स्थापित हो गए हैं। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर कार्यकारिणी समिति के सदस्य जत्थेदार भूपिदर सिंह असंध, एसजीपीसी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, बीबी मनजीत कौर गधौला, एडवोकेट अमरजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविदर कौर, धर्म प्रचार कमेटी सदस्य तजिदरपाल सिंह लाडवा, बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, जगतार सिंह पिहोवा, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, प्रदेश महासचिव सुखजिदर सिंह मसाना, जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।