Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखाधड़ी, आरोपियों ने ऐसे दिया था धोखा; महिला सहित दो गिरफ्तार

    कुरुक्षेत्र में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे क्यूआर कोड के माध्यम से बार-बार भुगतान करवाया गया और फिर ओटीपी लेकर उसके खाते से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

    By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 30 Jun 2025 09:34 AM (IST)
    Hero Image
    ऑनलाइन शॉपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी में आरोपित महिला सहित दो गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित महिला व पिहोवा के गांधी नगर निवासी संजय उर्फ गोलू को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर पांच निवासी महिला ने 21 जून को साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह घरेलू काम-काजी महिला है। एक जून को उसने 542 रुपये की ऑनलाइन ड्रेस ऑर्डर की थी। ऑर्डर होने के कुछ समय बाद उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें उसको बताया गया कि उसके ऑर्डर की डिलीवरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि उनको 542 रुपये की पेमेंट नहीं मिली है।

    आप ऑर्डर कैंसिल कर दे आपकी 542 रुपये पेमेंट वापस आ जाएगी। जैसे ही उसने ऑर्डर कैंसिल किया तो उसके खाते में 510 रुपये व 32 कोइंस वापस आ गए। उसके बाद उसके पास कॉल आई और दोबारा ऑर्डर करने के लिए बोला और पेमेंट को क्यूआर कोड द्वारा करने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने ऑर्डर किया और पेमेंट की तो उसका ऑर्डर नहीं हुआ और उसने उस नंबर पर कॉल करके पूछा तो बताया कि आपने गलत पेमेंट कर दी है।

    अब उसको कम से कम दो हजार रुपये की पेमेंट करने पर उसके 510 रुपये वापस होंगे। जैसे ही उसने 1490 की पेमेंट की उसके बाद क्यूआर कोड का टाइम आउट हो गया और उसके 1490 रुपये उसके खाते में जमा हो गए। इस तरह बार-बार क्यू आर कोड में पैसे जमा करते हुए उसके कुल आठ हजार कट गए। जब उसने इस बारे पूछा तो उसको आठ हजार और जमा करवाने बारे कहा।

    इस तरह बार-बार पेमेंट करने से उसके कुल 40 हजार जमा हो गए, लेकिन उसको कोई भी पेमेंट वापस नहीं आई। कुछ समय बाद उसके पास कॉल आई और उसके खाते की जानकारी मांगी। जिससे उसकी पेमेंट वापस की जा सके। जब उसने अपने खाते की जानकारी दी तो उसके पास एक ओटीपी आया जैसे ही उसने वह ओटीपी बताया उसके खाते से करीब एक लाख 23 हजार रुपये कट गए।

    उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। साइबर क्राइम थाना पुलिस प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अजैब सिंह, महिला सिपाही पूजा व मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने आरोपित महिला व संजय उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।