पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गुरु मंत्र
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने भाजपा संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुरु मंत्र दिया है। कृष्ण बेदी ने कहा कि किसी ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने भाजपा संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुरु मंत्र दिया है। कृष्ण बेदी ने कहा कि किसी भी पद की गरिमा तभी है जब हम उसके अनुसार काम करके दिखाएं। इसलिए हर पदाधिकारी पार्टी के नियमानुसार व अनुशासन में रहकर कार्य करे। भाजपा वह पार्टी है जिसमें काम करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। भाजपा ने कर्णराज सिंह तूर सह मीडिया प्रभारी प्रदेश किसान मोर्चा, कर्ण प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, रेखा वाल्मीकि प्रदेश सचिव महिला मोर्चा, सहदेव मलान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा व सुरेंद्र माजरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा व यादविदर राणा विशेष आमंत्रित सदस्य युवा मोर्चा नियुक्त किया है। पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सभी से पार्टी की नीतियों का प्रचार घर-घर जाकर करने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुलखराज गुंबर, अरुण कंसल, राज सतीजा, मंडल अध्यक्ष विक्रम अटवान, जोगिदर रत्ता, गौरव बेदी, पवन छाबडा, विकास शर्मा, रवि दामली, जितेंद्र धुराला, विवेक रावत व कंवरपाल तंगौर मौजूद रहे। बेरोजगारों को छलने का प्रयास शुरू : कंसल
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं इनेलो नेता सुरेश कंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बेरोजगारों को छलने का प्रयास आरंभ कर दिया है। अब 2024 तक बेरोजगार मुक्त हरियाणा का दावा किया गया है। जो कि कतई पूरा नहीं हो सकता है।
कंसल ने कहा कि सरकार को प्रदेश में पिछले सात साल में दिए रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। प्रदेश में रोजगार की जगह भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ा है। अधिकांश सरकारी भर्तियों पर कोर्ट की रोक लगी हुई है। कहीं रिजल्ट नहीं तो कहीं नौकरी की परीक्षा की तारीख ही नहीं आती है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि सत्ता में बैठे लोग अब तक यही कहते रहे हैं कि उनके पास कोई सरकारी नौकरी ना मांगने आए। यही लोग किसी बेरोजगार को डीसी रेट तक पर भी काम नहीं दिला सकते हैं। ठेकेदारी प्रथा मुंह बाए खड़ी है और बेरोजगारों का शोषण किया जा रहा है। कंसल ने कहा कि सत्तासीन लोगों को 2024 में बेरोजगारों के सवालों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज हालात ऐसे हैं कि बेरोजगारी के कारण माता-पिता अपने बच्चों को लेकर हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। काम धंधे ठप्प होकर रह गए हैं और सरकार आए दिन नई नई खोखली घोषणाएं करने में लगी हुई है। इस मौके पर सतीश कंसल, गोलू कंसल, प्रदीप कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।