मानव शरीर मिलने पर ही भगवत प्राप्ति की होती है सिद्धि : प्रिया
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेक्टर सात के शिव शक्ति मंदिर में नित्य गीता सेवा संस्था की ओर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेक्टर सात के शिव शक्ति मंदिर में नित्य गीता सेवा संस्था की ओर से दीनदयालु महाराज के आशीर्वाद से कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथाव्यास भक्ति प्रिया (हांसी ) ने ध्रुव चरित्र, भगवान विष्णु के अवतार और वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। सचिव मदन कुमार धीमान ने बताया कि सुबह सभी सदस्यों ने भागवत पूजन में भाग लिया।
कथाव्यास ने कहा कि जीवन की सारी घबराहटों को दूर भगाने के लिए श्रीमद्भागवत का सहारा लेना चाहिए। शास्त्रों में लिखी हुई बातों को पढ़ व सुन कर जीवन में सही दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि 84 लाख योनि में भ्रमण करने के बाद जीव को मनुष्य शरीर मिलता है, मानव शरीर प्राप्त होने के बाद ही भगवत प्राप्ति की सिद्धि होती है। यह शरीर नाशवान होने पर भी अत्यंत दुर्लभ है। इस दौरान भगवान वामन की झांकी दिखाई गई। प्रवचनों के बीच-बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भागवत आरती में प्रधान नरेंद्र वधवा, ओमप्रकाश अरोड़ा, वेदप्रकाश धमीजा, बलबीर शर्मा, सतीश शर्मा, आरपी पाहवा, सौरभ पाहवा, सोमनाथ कक्कड़, मनीष ¨कगर, बृजभूषण गुप्ता, रमेश सुखीजा, अश्वनी शर्मा, सुलतान, सुनील, ह¨रद्र गुप्ता, बलदेव गांधी, नीना गुप्ता, कुसुम गुप्ता, पुष्पा वधवा, सरला कपूर और दर्शन धीमान शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।