कुरुक्षेत्र: सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में मिला पांच फुट का मगरमच्छ, वाइल्ड लाइफ टीम ने प्रजनन केंद्र में छोड़ा
कुरुक्षेत्र में सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में एक पाँच फुट का मगरमच्छ मिला। जूनियर इंजीनियर ने आधी रात को इसे देखकर वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को सूचित किया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर मगरमच्छ को काबू किया और उसे भौर सैंयदा गांव स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ दिया गया।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में एक मगरमच्छ मिला। लगभग पांच फुट लंबा मगरमच्छ रेस्ट हाउस की दीवार के साथ सटकर आराम फरमा रहा था।
आधी रात को इसे विभाग के जूनियर इंजीनियर ने देखा और मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को दी। आधी रात को ही इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को काबू किया।
मगरमच्छ को भौर सैंयदा गांव स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले भी एसवाईएल नहर में एक मगरमच्छ देखा गया था, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सकता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।