Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली, गलती से चल गई अपनी ही राइफल; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 08:15 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र जिला जेल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही जयभगवान की राइफल से दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। वह कैदियों को अदालत ले जाने की ड्यूटी पर थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सिपाही हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से थे और 2017 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा। सिपाही के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

    Hero Image
    जिला कारागार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की राइफल से गोली लगने से मौत।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में वीरवार सुबह ड्यूटी दे रहे सिपाही जयभगवान (50) की गोली लगने से मौत हो गई। वह बंदियों को अदालत में ले जाने के लिए अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे और जेल के बाहर बैंच पर बैठे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उनकी गर्दन में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अब घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। जयभगवान मूल रूप से जिला कैथल के गांव सौंगल के निवासी थे और हरियाणा औद्योगिकी सुरक्षा बल से हटाए गए कर्मियों में शामिल थे।

    2017 में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रूप में पुलिस फोर्स में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में थी। सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचने के बाद, वह कारागार के गेट के बाहर बैंच पर बैठकर बंदियों के आने का इंतजार कर रहे थे।

    इसी दौरान उनकी राइफल से गोली चल गई, जिससे वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए। जयभगवान अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें बड़ा बेटा 10वीं और छोटा 8वीं कक्षा में पढ़ता है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद जेल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होगा।