55 साल से कांग्रेस, इनेलो व भाजपा ने प्रदेश के लोगों को किया गुमराह : मेवाराम
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवा राम आर्य ने कहा कि 55 साल से कांग्रेस इनेलो बीजेपी ये सब पार्टियां हरियाणा के लोगों को 55 साल से गुमराह कर रही है। इन पार्टियों के नेता हरियाणा को अपनी एक राजधानी नहीं दे पाए।

संवाद सहयोगी, पिपली : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवा राम आर्य ने कहा कि 55 साल से कांग्रेस, इनेलो, बीजेपी ये सब पार्टियां हरियाणा के लोगों को 55 साल से गुमराह कर रही है। इन पार्टियों के नेता हरियाणा को अपनी एक राजधानी नहीं दे पाए। हमसे बाद में बने राज्यों की अपनी अपनी राजधानी है।आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो हरियाणा को अपनी राजधानी मिलेगी और चंडीगढ़ पर अपना हक भी लेंगे। कांग्रेस पंजाब में चंडीगढ़ पंजाब का है इस प्रस्ताव का समर्थन करती है और हरियाणा में विरोध करती है। ये तो दोगलापन है। दशकों तक दोनों राज्यों में और केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही, चाहते तो मामले को सुलझा सकते थे, लेकिन लोगों को उलझाए रखने के लिए विवाद बनाए रखा। बीजेपी की भी हरियाणा और देश में सरकार है, पंजाब में अकालियों के साथ सरकार रही चाहते तो मामले को सुलझा सकते थे, लेकिन नहीं सुलझाए। इन मुद्दों पर राजनीति करते हैं हम राजनीति नहीं करते, हम काम करते हैं, देश सेवा के लिए आए हैं। लोगों को अच्छे स्कूल अच्छे अस्पताल, अच्छी सुविधाएं मिले आम आदमी पार्टी की यही कोशिश है। डिजिटल मार्केटिग ने स्थापित किए नए आयाम
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के मारकंडा नेशनल कालेज में शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा तत्वावधान में वैश्विक व्यवसायिक वातावरण के समक्ष चुनौतियों व समकालीन प्रवृतियां विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते चौधरी बंसीलाल विवि भिवानी के कुलपति डा. राजकुमार मित्तल ने कहा कि आज पूरी दुनिया में डिजिटल मार्केटिग नए आयाम स्थापित कर रही है। ऐसे में आज की संगोष्ठी का विषय पूरी तरह से सार्थक है। प्राचार्य डा. अशोक चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय संगोष्ठी में देश-विदेश के 250 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। मुख्य वक्ता वेब्स यूनिवर्सिटी रोमानिया की प्रो. कोरनीला विक्टोरिया ने तकनीकी विकास के महत्व पर प्रकाश डाला और पारिस्थितिकी विकास, ग्रामीण व सेवा विपणन, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, मौद्रिक नीति जैसे क्षेत्रों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।