Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन का समय बदला

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 03 Jul 2019 07:30 AM (IST)

    जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों की मुश्किल रेलवे विभाग ने हल कर दी है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-जींद और जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया है। इससे सायं को जींद से कुरुक्षेत्र आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

    कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन का समय बदला

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों की मुश्किल रेलवे विभाग ने हल कर दी है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-जींद और जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया है। इससे सायं को जींद से कुरुक्षेत्र आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जींद से कुरुक्षेत्र आने वाली 54048 पैसेंजर ट्रेन जयपुर इंटरसिटी की क्रॉसिग के चलते घंटों पिहोवा रोड स्टेशन पर खड़ी रहती थी, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। मगर समय बदलाव से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल 54048 जींद से चलकर कुरुक्षेत्र पहुंचने वाली ट्रेन जब पिहोवा रोड स्टेशन पर पहुंचती थी तो यहां जयपुर इंटरसिटी की क्रॉसिग के लिए 54048 को घंटों खड़ा रखा जाता था। इंटरसिटी निकलने के बाद इस ट्रेन को यहां से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया जाता था। इसके चलते यात्री रात को साढ़े 10 बजे से लेकर 11 बजे तक कुरुक्षेत्र पहुंच पाते थे। कुरुक्षेत्र पहुंचकर दिल्ली और अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी, जिनकी समस्या अब हल हो गई है। इसको लेकर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री कई बार लिखित में शिकायत कर चुके थे। समय बदलाव को लेकर दैनिक यात्री डॉ. अश्वनी, पवन कुमार, प्रदीप, करण, विजय मिगलानी, ओम प्रकाश काला ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया है। इन रेलगाड़ियों के समय भी हुआ बदलाव

    कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54041 जो पहले छह बजकर 20 मिनट में कुरुक्षेत्र से रवाना होती थी वह अब पांच बजकर 55 मिनट पर चलने लगी है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली 54047 ट्रेन रात आठ बजकर 50 मिनट की बजाय अब आठ बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों के समय में एक जुलाई से बदलाव किया है।