कुरुक्षेत्र से पटियाला के लिए नई बस सेवा शुरू, हर रोज सुबह साढ़े सात बजे जाएगी बस
अब कुरुक्षेत्र वासियों को पटियाला जाने के लिए पिपली बस स्टैंड पर अन्य डिपो की बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने नए बस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अब कुरुक्षेत्र वासियों को पटियाला जाने के लिए पिपली बस स्टैंड पर अन्य डिपो की बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने नए बस स्टैंड परिसर से पंजाब के पटियाला शहर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। पटियाला शहर के लिए यात्रियों को नए बस स्टैंड से सुबह 7:30 बजे बस की सेवा मिलेगी।
बता दे कि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो का पटियाला शहर का यह नया रूट है। इससे पहले कुरुक्षेत्र से पटियाला शहर का रूट नहीं था। जिससे यात्रियों को पटियाला जाने के लिए पिपली बस स्टैंड से अन्य डिपो की बसों का इंतजार करना पड़ता था। वहीं दूसरी ओर अन्य डिपो की बस मिलने के बाद भी कुरुक्षेत्र के यात्रियों को बस में सीट कम ही मिलती थी। लेकिन अब नए बस स्टैंड से पटियाला शहर के लिए बस सेवा शुरू होने बाद कुरुक्षेत्र के यात्रियों को बस में सीट मिल सकेंगी। बस स्टैंड से ही बस में बैठने वाले यात्रियों को काउंटर से ही टिकट लेनी पड़ेगी।
8:54 पर पिहोवा डिपो से बैठ सकेंगे यात्री
डीआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि पटियाला के लिए कुरुक्षेत्र डिपो से सुबह 7:30 बजे मिलेगी। इसके बाद 8:54 पर पिहोवा डिपो में पहुंचेगी। वहां से यात्री लेने के बाद बस पटियाला शहर के बस स्टैंड पर करीब 10:30 बजे पहुंचेगी और वापसी के लिए सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
वर्जन :
रोडवेज डिपो कुरुक्षेत्र से पटियाला के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इससे सीधे तौर पर शहरवासियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले पटियाला जाने के लिए यात्रियों को जीटी रोड पर पिपली में अन्य डिपों की बसों का इंतजार करना पड़ता था।
रविद्र पाठक, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो कुरुक्षेत्र।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।