Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाक्सर मनोज कुमार को मिलेगा भीम अवार्ड, अर्जुन अवार्ड पहले मिल चुका

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jun 2022 06:22 PM (IST)

    -ट्वीट कर आभार जताया अपने कोच राजेश कुमार का -23 जून को पंचकूला क

    Hero Image
    बाक्सर मनोज कुमार को मिलेगा भीम अवार्ड, अर्जुन अवार्ड पहले मिल चुका

    फोटो संख्या : 27 -ट्वीट कर आभार जताया अपने कोच राजेश कुमार का

    -23 जून को पंचकूला के आडिटोरियम में सम्मानित किया जाएगा

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाक्सिंग खेल में देश और प्रदेश का नाम चमकाने वाले ओलिपियन अर्जुन अवार्डी बाक्सर मनोज कुमार को हरियाणा सरकार अब भीम अवार्ड से नवाजेगी। उन्हें 23 जून को पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित आडिटोरियम में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन की ओर से आमंत्रण पत्र भेजा गया है, जिसे बाक्सर मनोज ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है और अपने गुरु राजेश कुमार का इसके लिए आभार प्रकट किया है। बाक्सर मनोज कुमार के गुरु राजेश कुमार ने कुरुक्षेत्र स्थित मनोज कुमार बाक्सिंग एकेडमी में खुशी जताई है।

    कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि बाक्सर मनोज अपने आदर्शों, प्रेरणा और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। मनोज कुमार लिएंडर पेस, महेश भूपति, धनराज पिल्लै, राजवर्धन सिंह राठौर जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं। पिछले 23 वर्षों से मनोज लगातार बाक्सिंग खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस अवार्ड के लिए चुनकर मनोज कुमार को आगे भी बाक्सिग के क्षेत्र में और बुलंदियों को छूने का जोश बढ़ाया है। कोच राजेश कुमार ने कहा कि मनोज कुमार प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। अपने ट्वीटर पर जानकारी शेयर करने के साथ ही मनोज कुमार ने खेलमंत्री संदीप सिंह और खेल निदेशक पंकज नैन का भी आभार जताया है। मनोज के नाम यह हैं उपलब्धियां

    मनोज लंदन ओलिपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में भाग ले चुके हैं और उनकी दोनों ओलिपिक रैंकिग नौंवी रही थी। वह पांच बार विश्व चैंपियनशिप खेल चुके हैं। इनमें से एक बार ब्राउंज मेडल भी हासिल कर चुके हैं। इतने लंबे समय से भारतीय मुक्केबाजी में खेलने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। देश के लिए कामनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतने वाले भी अबतक के पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। मनोज साल 2017 में देश के बेस्ट मुक्केबाज अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं, जबकि 2014 में इनको भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। अब तक देश के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीत चुके हैं और विश्व मुक्केबाजी रैंकिग में छह रैंक के बाक्सर रह चुके हैं।