Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीदों की शहादत को सदैव रखें हृदय में

    By Edited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2016 12:26 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दैनिक जागरण के अभियान एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के त

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दैनिक जागरण के अभियान एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित शहीद भगत ¨सह स्मारक स्थल पर ब्लिस संस्था के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा स्मारक स्थल पर पुष्प अíपत कर की गई। ब्लिस संस्था की संचालिका एवं सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की निदेशिका अंजलि मरवाह ने कहा कि कोई भी देश तब तक सुरक्षित है जब तक वीर जवान अपने प्राणों की बाजी लगाते हुए उसकी सेवा में तत्पर हैं। धन्य है यह भारत भूमि जिसके वीर जवानों की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जवानों में होती है। सीमा पर तैनात वीर सैनिक अपने प्राणों की परवाह न करते हुए प्रतिपल अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे वीर जवानों की शहादत के लिए स्वयं ही हम नतमस्तक हो जाते हैं और मन श्रद्धा से भर जाता है तथा हृदय गर्व से भर जाता है। ऐसी शहादतों को हमेशा हृदय में समाहित रख कर स्वयं भी अपने देश के प्रति कुछ कर्तव्य निभाने का साहस हमें रखना चाहिए। हमें शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का प्रण लेना चाहिए क्योंकि सीमा पर क्योंकि सीमा पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों को किसी का भी भय नहीं होता और वे बिना अपने परिवार या रिश्तेदारों के बारे में सोचे अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम ऐसे शहीदों के परिवार की सहायता करें। ये अमर शहीद देश की आन-बान-शान हैं। संस्था सदस्य संदीप मरवाह ने कहा कि''कौमी तिरंगे झंडे ऊंचे रहो जहां में , हो तेरी सर बुलंदी, ज्यों चांद आसमां में''यह शब्द अहसास दिलाते हैं कि हम सब आजाद भारत के वासी हैं, साथ ही हमें यह भी याद दिलाते हैं कि किस प्रकार हमें आजादी दिलाने के लिए बहुत से लोगों ने अपनी जानें कुर्बान की। हम यह अन्दाजा भी शायद नहीं लगा सकते कि ना जाने कितने महान वीर हमारे देश में पैदा हुए और उन वीरों की बदौलत ही आज हम आजाद हैं। उन महान वीरों के बलिदान की वजह से ही हमारे देश के तिरंगे की पूरे विश्व में अलग पहचान है। युगों-युगों तक हम अपने देश के वीरों को याद करते रहेंगे, उनकी शान में हमारा सिर हमेशा झुका है और सदा ही झुकता रहेगा। कमल बंसल ने कहा कि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे देश के वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश की आजादी में सबसे अहम भूमिका निभाई है। मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को हम नमन करते हैं। धन्य हैं वे वीर जननी जिन्हें ऐसे वीर सपूतों को जन्म देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों की बलि देने वाले वीर शहीदों का नाम इतिहास के सुनहरे पन्ने पर अमर हो गया है। इनके बलिदान के कारण सदियों तक दुनिया इन्हें याद करेगी। ब्लिस संस्था की सदस्य और सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की प्रि¨सपल आरती सूरी ने कहा कि धन्य है भारत देश की माटी, जहां अनेक वीरों ने जन्म लिया जिनके शौर्य की गाथा विश्व भर में प्रसिद्ध है। जिनकी शहादत को न कोई भूला है और न ही कोई भूल सकता है। उनके बलिदान के कारण ही हम आज स्वतन्त्र देश में सांस ले रहे हैं। वो वहां सीमा पर तैनात हैं और हम यहां अपने घरों में सुरक्षित। उनके इस जज्बे को हमारा शत-शत नमन है। धन्य हैं वो वीर सपूत जिन्होंने देश को परिवार से पहले चुना और देश पर जान न्योछावर करने के लिए सदा तत्पर रहे। देश के ऐसे महान सपूतों को हमारा सलाम। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। इस अवसर पर ब्लिस संस्था के सदस्य सोनिका भारद्वाज, लक्ष्मी अरोड़ा, कुसुम ¨सगला, पार्थ ¨सगला, इवा मागू, रजनी जैन, रेणू खन्ना व सुखविन्द्र, प्रीतम मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें