Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना गांव के ब्रह्मासरोवर में लगी भगवान ब्रह्मा की सवा सात फीट ऊंची मूर्ति

    जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष संदीप ओंकार ने गांव थाना के प्राचीन ब्रह्म सरोवर तीर्थ घाट पर निजी कोष से सवा सात फीट ऊंची भगवान ब्रह्मा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 14 Sep 2019 07:40 AM (IST)
    थाना गांव के ब्रह्मासरोवर में लगी भगवान ब्रह्मा की सवा सात फीट ऊंची मूर्ति

    संवाद सहयोगी, पिहोवा: जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष संदीप ओंकार ने गांव थाना के प्राचीन ब्रह्म सरोवर तीर्थ घाट पर निजी कोष से सवा सात फीट ऊंची भगवान ब्रह्मा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। सफेद संगमरमर पत्थर से बनी सवा सात फुट ऊंची इस प्रतिमा को पिहोवा से ट्रैक्टरों व गाड़ियों में सवार होकर श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा के रूप में गांव तक पहुंचाया। मूर्ति की परिक्रमा करवाई गई तथा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाने के बाद कलश स्थापित कर संदीप ओंकार व ग्रामीणों द्वारा मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में बने सरोवर की वास्तविकता अति प्राचीन है, लेकिन फिर भी यह तीर्थ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। कई बार ग्रामीणों द्वारा सरकार से इसके जीर्णोद्धार के लिए मांग रखी गई थी। सीएम मनोहर लाल भी तीर्थ के जीर्णोद्धार के लिए घोषणा कर चुके हैं। स्वामी संदीप ओंकार ने तीर्थ पर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाकर इस तीर्थ को पहचान दिलाने में योगदान दिया है। ओंकार ने कहा कि भगवान ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता है। गांव थाना का यह ब्रह्म सरोवर भगवान ब्रह्मा जी की तपोभूमि मानी जाती है। सरकार ने इस तीर्थ के विकास के लिए कम्यूनिटी रिजर्व परियोजना के तहत सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है, जिसको लेकर जल्द काम शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें