Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी फूंका राज्यमंत्री का पुतला

    By Edited By:
    Updated: Thu, 28 Apr 2016 06:04 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान जेई करनैल ¨सह के तबाद ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान जेई करनैल ¨सह के तबादले को रद्द करने को लेकर बिजली कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता प्रांगण में अपना अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखा तथा शाहाबाद के विधायक एवं राज्यमंत्री का पुतला हुड्डा ग्राऊंड में लगातार दूसरे दिन राज्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान यातायात अंाशिक रूप से प्रभावित हुआ लेकिन साथ चल रहे पुलिस कर्मचारियों ने समझदारी दिखाते हुए यातायात निकलवाया। महासचिव बालकुमार शर्मा व प्रेस सचिव देवी प्रसाद भट्ट ने कहा कि हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन के सारे कर्मचारी शाहाबाद यूनिट के साथ है। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के राज्य उपप्रधान बलवंत ¨सह व कुरुक्षेत्र सर्कल सचिव कृष्ण पाल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदली शाहाबाद के विधायक के दवाब में बेवजह की गई है इसलिए कर्मचारी विधायक व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहा है। राज्य उपप्रधान ने कहा कि एक तरफ तो सरकार व निगम बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाए हुए है और दूसरी ओर बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी जेई करनैल ¨सह की बदली रद्द नहीं की तो धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में फैला दिया जाएगा इसके चलते कोई भी औद्योगिक अशांति होती है तो इसकी समस्त जिम्मेवारी शाहाबाद के विधायक, हरियाणा सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर सुरेश पाल, बलबीर ¨सह, दिनेश कौशिक, मेमचंद, यशबीर, जेई जिले ¨सह, जेई दलबीर ¨सह, सुखबीर ¨सह, र¨वद्र कुमार, मदनमोहन शर्मा, अग्रेज ¨सह आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें