समय का सही प्रयोग सफलता की सीढ़ी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : समायोजन का अर्थ है एडजेस्टमेंट यानि परिस्थितियों के अनुसार अपने आप
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
समायोजन का अर्थ है एडजेस्टमेंट यानि परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढालकर आगे बढ़ना। यही सफलता का सही और उचित मार्ग है। जीवन में शिक्षा से लेकर वृद्धावस्था तक हर पग पर व्यक्ति को समायोजन करना होता है। शिक्षा काल में अपने परिवार के साथ ही अपने शिक्षण को भी पूरा समय देना है और साथ ही समाज और अन्य गतिविधियों के बारे में भी पूरी जानकारी लेकर सीखना है, जो विद्यार्थी अपने बाल्यकाल में समय का सही सदुपयोग करना सीख गया वो समझो जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होगा। सही अर्थ में समायोजन जीवन को जीने का सलीका सिखाता है और लक्ष्य को प्राप्त करने का रास्ता प्रशस्त करता है। दैनिक जागरण की ओर से चलाई जा रही संस्कारशाला में बुधवार को समायोजन विषय पर विद्यार्थियों से बातचीत की गई।
फोटो संख्या- 1
समय के सदुपयोग से मिलती सफलता
वीर अभिमन्यु वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन की 12वीं कक्षा की छात्रा स्मृति का कहना है कि समय का सही प्रयोग करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है, जो विद्यार्थी अपने बाल्यकाल में समय का सही सदुपयोग करना सीख गया वो समझो जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होगा। सही अर्थ में समायोजन जीवन को जीने का सलीका सिखाता है और लक्ष्य को प्राप्त करने का रास्ता प्रशस्त करता है
फोटो संख्या- 2
समय का प्रयोग करना सीखें
12वीं की छात्रा मनीषा का कहना है कि वर्तमान समय में जब समय तेजी से बदल रहा है और जीवन में भागदौड़ और प्रतियोगिता बढ़ रही है, तब समय का प्रयोग करना सीखना आवश्यक हो गया है। हमें अपनी सफलता को चीर स्थाई बनाने के लिए हर समय कठिन परिश्रम करना होता है। वहीं साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। इसलिए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा का समय देने के साथ ही परिवार को भी समय देना आवश्यक होता है।
फोटो संख्या :3
समायोजन से लक्ष्य में होंगे सफल
श्रीमद्भगवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र अभिषेक टामक का कहना है कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मेरा पढ़ना बहुत जरूरी है। आज की स्थिति ऐसी है कि कोई भी छात्र बिना पैसे या कम पैसों में शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ नहीं हो सकता। मेरे सामने भी यही स्थिति है। साथ में छोटे भाई को भी पढ़ाना होता है। इसलिए मैं विद्यालय में ध्यान लगाकर पढ़ाई करता हूं और विद्यालय से जाने पर अपने छोटे भाई को पढ़ाता है। जिससे हमारी दोनों की अतिरिक्त पढ़ाई पर होने वाला खर्च बच जाता है। मैंने प्रत्येक कार्य के लिए समय व परिस्थितियों का समायोजन कर लिया। समायोजन के कारण ही अपने लक्ष्य में सफल हो रहा हूं।
फोटो संख्या : 04
सफलता हेतु अत्यावश्यक
श्रीमद्गवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र मनीष कुमार का कहना है कि समायोजन सफलता के लिए अत्यावश्यक है। प्रतिदिन मुझे विद्यालयीय शिक्षा के अतिरिक्त अन्य विषयों का अध्ययन करना होता है। मैं अतिरिक्त विषयों को प्रात:काल माने विद्यालय पहले और विद्यालयीय विषयों को विद्यालय के बाद करता हूं। यदि इस सब के बावजूद भी समय बचता है तो मैं अपनी विद्यालयीय शिक्षा के पाठयक्रम को आगे बढ़ाता हूं। इसी समायोजन के कारण मेरी पढ़ाई इतनी अच्छी चल रही है कि यदि परीक्षा आज ही हो तो भी मैं बहुत बढिय़ा अंक प्राप्त करूंगा।
फोटो संख्या: 5
समय के समायोजन से मिलती सफलता
10वीं कक्षा के छात्र आदित्य पांडेय का कहना है कि मेरे लिए समायोजन करना कठिन है, परंतु अगर मन में ठान लो तो क्या नहीं हो सकता है। मैं विभिन्न प्रतियोगिताओं में जाता हूं, इसके लिए मुझे तैयारी का समय चाहिए होता है, परंतु स्कूल की पढ़ाई भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं समय सारिणी बनाकर कार्य करता हूं, जिससे स्कूल का भी काम हो जाए और प्रतियोगिताओं की भी तैयार हो जाए। समय सारिणी बनाकर कार्य करेंगे तो हमारे सामने चाहे जितने भी कार्य हो हम उसे परस्पर मेल करके कर सकते हैं और इसका परिणाम भी अच्छा मिलता है। इसे ही समायोजन कहा जाता है।
फोटो संख्या : 6
जीवन में समय का समायोजन अति आवश्यक
वीर अभिमन्यु वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति यह जानता है कि समय चलायमान है, यह किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। अर्थात हमारे जीवन में समय का समायोजन अति आवश्यक है। समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति सदैव सफलता प्राप्त करते हैं। समय का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति हमेशा पछताते हैं। मनुष्य के जीवन में प्रत्येक कार्य के लिए एक निश्चित समायोजन का होना अति अनिवार्य है, इसलिए मनुष्य को भविष्य की योजनाओं का निर्माण समय के अनुसार करके रखना चाहिए। अर्थात हमें समय का समायोजन करना चाहिए, क्योंकि समय बहुत बलवान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।