कुवि की महिला कर्मी ने कर्मचारी पर अभद्रता का लगाया आरोप
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि की महिला कर्मचारी ने एक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुवि की महिला कर्मचारी ने एक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी मामले की शिकायत थर्ड गेट पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को कुवि की महिला कर्मचारी ने थर्ड गेट चौकी में शिकायत दी कि कुवि परिसर में एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि वह कुवि कर्मचारी संघ के कार्यालय के सामने थी, इसी दौरान एक कर्मचारी उनसे आकर किसी मामले को लेकर बात करने लगा। उसने अपनी सफाई में कुछ कहना शुरू किया तो वह कर्मचारी उसे गाली-गलौच करने लगा। जिसपर वहां काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए। करीब 50 कर्मचारियों के सामने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और खूब गालियां दी। हालांकि अन्य कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माना और काफी देर तक उसे गालियां देता रहा। महिला कर्मचारी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जिसके बाद दर्जनों कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारी थर्ड गेट चौकी पहुंची और वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में ही थे। चौकी प्रभारी जयनारायण ने बताया कि महिला की शिकायत आई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।