विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूनक बिजली निगम कार्यालय में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Jul 2020 01:25 AM (IST)

घरौंडा मूनक के बिजली निगम के कार्यालय में जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलने का मामला सामने आया है। हालांकि ...और पढ़ें

मूनक बिजली निगम कार्यालय में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
मूनक बिजली निगम कार्यालय में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : मूनक के बिजली निगम के कार्यालय में जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना दस दिन पहले हुई, लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है लेकिन दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि 10 जुलाई को गगसीना निवासी जोगिद्र व धन सिंह बिजली संबंधी कार्य को लेकर एसडीओ कार्यालय में बैठे हुए थे। थोड़ी देर बाद गांव के ही विकास, राममेहर, अक्षय व अन्य दो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की यह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जानकारी के मुताबिक, गगसीना गांव में बिजली की लाइन डाली जा रही है, जो किसी के खेत के अंदर से जा रही। इस की शिकायत को लेकर गगसीना गांव के कुछ लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां एसडीओ को कागजात दिखाए। एसडीओ ने ठेकेदार को ये तक कह दिया कि बिजली की लाइन गलत जा रही है। इसे वहां से हटाओ, लेकिन एसडीओ के आफिस में पांच लोग घुसते हैं और शिकायत लेकर आए लोगों पर लात घूंसों व कुर्सी से मारपीट करने लगते है। फरार आरोपितों को जल्द किया जाएगा काबू

एसडीओ कार्यालय में आपसी रंजिश के चलते दो पार्टियों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।