Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलग-अलग मामलों में अफीम की खेती करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 10:27 PM (IST)

    असंध व निसिग एरिया में अफीम की खेती किए जाने का भंडाफोड़ हुआ

    Hero Image
    अलग-अलग मामलों में अफीम की खेती करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, करनाल : असंध व निसिग एरिया में अफीम की खेती किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 560 अफीम के पौधे, 2.3 किलो अफीम के डोडे और 3.2 किलोग्र अफीम के पेड के तने बरामद किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले मामले में रविवार को उप निरीक्षक महेंद्र सिंह थाना असंध की अध्यक्षता में टीम रात के समय असंध से बिलोना की तरफ जा रही थी। तभी सूचना मिली कि झुझार सिंह वासी गांव बिलौना अपने पशुओं के बाडे के पास सरसों के पौधों के बीच में अवैध तरीके से डोडा अफीम पौधे की खेती की हुई है। टीम ने तभी छापेमारी की तो झुझार सिंह उक्त क्यारियों में सफाई करता हुआ मिला। जो मौका पर से सरसों की क्यारियों में से डोडा अफीम के कुल 560 पौधे बरामद हुए। जिनका वजन करने पर कुल वजन 15 किलो 500 ग्राम हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरे मामले में रविवार रात को ही उप निरीक्षक मनबीर सिंह थाना निसिग की अध्यक्षता में टीम निसिग गुरूद्वारा चौक पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि लख्खा सिंह वासी डेरा संधूवाला गांव डाचर जिला करनाल ने अपने डेरा के साथ बनी क्यारियों में अफीम की बिजाई कर रखी थी। उसने अफीम के पौधों से डोडे काटकर क्यारियों के पास ही चूरा पोस्त बनाने के लिए सुखाया हुआ है। तभी छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।। उक्त डेरे की क्यारियों को चैक करने पर क्यारियों के पास एक कट्टे पर अफीम के पौधे से डोडे काटकर सूखते मिले। आरोपित के खिलाफ थाना निसिग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपितों ने बाजार से खसखस का बीज लाकर गेंहू व सरसों के साथ अपने खेत में बो दिया था।