विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकायत के 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का है प्रावधान- डा. चौहान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2022 11:18 PM (IST)

जागरण संवाददाता करनाल करनाल। ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो तत्काल बिजली विभाग के संबंधित

शिकायत के 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का है प्रावधान- डा. चौहान
शिकायत के 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का है प्रावधान- डा. चौहान

जागरण संवाददाता, करनाल

करनाल। ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो तत्काल बिजली विभाग के संबंधित एसडीओ के दफ्तर में जाकर शिकायत दर्ज करवाएं।शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। शिकायत दर्ज करवाते समय घर और खेतों के ट्यूबवेल के बिजली बिल भुगतान का प्रमाण साथ ले जाना जरूरी है। यह जानकारी हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने रेडियो कार्यक्रम म्हारे गाम की बात में पाढा के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि धान बिजाई के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सरकार इसके लिए पूरी तरह तत्पर है।

असंध में बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष ने स्थिति को और स्पष्ट करते हुए कहा कि किसानों की लिखित शिकायत मिलते ही संबंधित एसडीओ की ओर से नए ट्रांसफार्मर के आवंटन के दस्तावेज तैयार कर दिये जाते हैं। इसके बाद संबंधित कनिष्ठ अभियंता खराब ट्रांसफार्मर की जांच करवाता है और नए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में अधिकतम 48 घंटे लगते हैं। विभाग कर्मियों की कोशिश रहती है कि नया ट्रांसफार्मर उसी दिन बदल दिया जाए। एसडीओ सुभाष ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए किसानों को अपने बिजली बिलों का भुगतान हमेशा अपडेट रखना चाहिए। डॉ. चौहान ने एसडीओ सुभाष से असंध क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर स्टोर खुलवाने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान पाढा के ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को उठाया। इनमें कालेज और अस्पताल भवन का अधूरा निर्माण और तालाब में जाने वाले गंदे पानी की सफाई ना होने का मुद्दा प्रमुख था। ग्रामीण डॉ. जयभगवान शर्मा ने कहा कि गांव के लिए मंजूर होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कॉलेज भवन के निर्माण का ठेकेदार एक ही व्यक्ति है। दोनों ही भवनों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने निर्माण कार्य चालू करवाने की मांग की। डा. जयभगवान ने कहा कि पंचदेव तीर्थ में गंदे पानी को साफ करने के लिए कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड परियोजना के पूरा न होने के कारण गंदे नाले का पानी जमा हो रहा है। कार्यक्रम में जुड़े तालाब प्राधिकरण के सलाहकार एचपी शर्मा ने इस समस्या को शीघ्र दूर करवाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण महा सिंह शर्मा ने गांव का परिचय देते हुए कहा कि पाढा एक प्राचीन और बड़ा गांव है। इस गांव में स्थित पंचदेव तीर्थ महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि पांडवों ने यहां पांच देवों की पूजा की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।