शिक्षा में रोड़ा बन रही कच्ची गली, बेखबर नपा कर्मी
ब्रह्मानंद कालोनी में नगरपालिका प्रशासन की ओर से गलियों में सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। चार माह बीतने के बाद भी नपा प्रशासन ने गलियों को पक्का नहीं किया।
संवाद सूत्र, नीसिग : ब्रह्मानंद कालोनी में नगरपालिका प्रशासन की ओर से गलियों में सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। चार माह बीतने के बाद भी नपा प्रशासन ने गलियों को पक्का नहीं किया। कुमेर सिंह, गुरमेज सिंह, रामकुमार, महेंद्र सिंह, सुखविद्र, प्रदीप आर्य ने बताया कि बारिश होने पर गली कीचड़ में तब्दील हो जाती है। गली में ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल के विद्याíथयों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय चोटिल हो रहे हैं। पिछले दो दिन की बारिश के कारण बच्चे गड्ढे में गिर कर कपड़े खराब कर रहे हैं। बदहाल कीचड़ युक्त गली बच्चों की शिक्षा पर भारी पड़ रही है। नपा सचिव देवेंद्र नरवाल का कहना था कि सीवर डालने का काम किया जा रहा है। काम कंप्लीट होने के बाद गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।