जीवन प्रबंधन की कुशलता सिखाती है रामायण: गौतम
संवाद सूत्र निगदू एंथम इंटरनेशनल स्कूल में रामायण और जीवन प्रबंधन विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता प्रिसिपल मनोज गौतम ने कहा कि रामायण हमें जीवन प्रब ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, निगदू: एंथम इंटरनेशनल स्कूल में रामायण और जीवन प्रबंधन विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता प्रिसिपल मनोज गौतम ने कहा कि रामायण हमें जीवन प्रबंधन की कुशलता सिखाती है। रामायण हमें पिता, पुत्र, भाई, पत्नी, मित्र और राजा के आदर्श कर्तव्यों से रूबरू कराती है। संकट के समय धैर्य न खोना और उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करके ही बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने की सीख मिलती है। रामायण बताती है कि जिस क्षेत्र में काम करना हो उस क्षेत्र की चुनौतियों का अध्ययन कर लेना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली बनाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त भी किया। प्रिसिपल मनोज गौतम और डायरेक्टर वीणा खेत्रपाल ने बच्चों की बनाई रंगोली का अवलोकन किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।