Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीयर एजुकेटर प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 11 Mar 2019 08:12 AM (IST)

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे पीयर एजुकेटर प्रोग्राम के तहत कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    पीयर एजुकेटर प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

    संवाद सहयोगी, घरौंडा : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे पीयर एजुकेटर प्रोग्राम के तहत कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बरसत पीएचसी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकार डा. तमन्ना नैन ने 188 पीयर एजुकेटर को कैरम बोर्ड वितरित किए गए और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बरसत गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तमन्ना नैन ने कहा कि भारत की कुल जनसंख्या का 22 प्रतिशत हिस्सा किशोरों का है। किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक बदलाव से होने वाली समस्याओं और भ्रांतियों के विषय में किशोर एवं किशोरियां खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पीयर एजुकेटर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें आशा वर्करों द्वारा चार पीयर एजुकेटर का चयन किया गया। जिनको छह दिन की ट्रैनिग में किशोरावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास

    पीयर एजुकेटर में एक आशा वर्कर द्वारा दो किशोर और दो किशोरियां सिलेक्ट की गई है। प्रशिक्षित पीयर एजुकेटर हर माह में पीयर समूह (10-19 वर्ष) के दो सत्र लेते हैं। इन सत्रों के माध्यम से ये अपने पीयर समूह की समस्याओं और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करते हैं। जिन किशोर व किशोरियों की समस्याओं को वो दूर नहीं कर पाते हैं उनको स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाए जा रहे मित्रता क्लीनिक को रेफर कर दिया जाता है। मित्रता क्लीनिक पर प्रशिक्षित किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

    एजुकेटर का कार्य सराहनीय

    डेंटल सर्जन डॉ. विनीत ने पीयर एजुकेटर के कार्यो की प्रसन्नता की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था में उत्पन्न किसी समस्या व भ्रांतियों को समय रहते दूर न किया जाए तो वो उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए पीयर एजुकेटर द्वारा किया जा रहा कार्य और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से किशोर परामर्श दाता दीप शिखा, एएनएम गीता, आशा वर्कर मौजूद थी।