Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ जाने से रोके गए PGIMS रोहतक के कर्मचारी, पुलिस से हुई झड़प; क्या है इनकी मांग?

    Updated: Thu, 02 Oct 2025 02:48 PM (IST)

    करनाल के जाट धर्मशाला में पीजीआइएमएस रोहतक के कर्मचारी और पुलिस में झड़प हुई। कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और वे 26 सितंबर से चंडीगढ़ जाने के लिए निकले हैं। पुलिस ने उन्हें धर्मशाला के अंदर कर दिया जिससे कर्मचारियों में निराशा है।

    Hero Image
    पीजीआइएमएस रोहतक के कर्मचारियों को पुलिस ने चंडीगढ़ जाने से रोका (File Photo)

    जागरण संवाददाता, करनाल। सेक्टर-12 जाट धर्मशाला में पीजीआइएमएस रोहतक के कर्मचारी और पुलिस आमने-सामने हो गए। कर्मचारियों ने सीएम से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने पीजीआइ के कर्मचारियों को धक्के देकर धर्मशाला के अंदर कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों ने बताया कि वे 26 सितंबर से रोहतक से चले हुए हैं। उन्हें चंडीगढ़ सीएम से मिलना है लेकिन पुलिस उन्हें चंडीगढ़ जाने नहीं दे रही। वह रोहतक पीजीआइ के कर्मचारी हैं। उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने हर जगह गुहार लगा ली लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है।