Updated: Sat, 20 Sep 2025 07:30 PM (IST)
हरियाणा के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में सीधी भर्ती करने जा रही है। डीजीपी शत्रूजीत कपूर ने घोषणा की है कि सरकार से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह घोषणा 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 के उद्घाटन समारोह में की गई।
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार अब ऐसे खिलाड़ियों को सरकारी खाकी पहनने का मौका देने जा रही है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रूजीत कपूर ने घोषणा की कि जल्द ही होनहार खिलाड़ियों को पुलिस में भर्ती होने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सरकार से अनुमति लेकर भर्ती निकाली जाएगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डीजीपी कपूर शनिवार को मधुबन वच्छेर स्टेडियम में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 के उद्घाटन समारोह पर बोल रहे थे। इससे पहले, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की और खेलों का शुभारंभ किया। डीजीपी कपूर ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस का कार्य दिन प्रतिदिन बहुत कठिन होता जा रहा है।
पुलिस को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं, जिसके विपरित पुलिस के जवानों के हौसले बुलंद होते हैं। वह अपने कर्तव्य निर्वहण के साथ-साथ अपने खेलों के लिए सामंजस्य बैठाते हैं। हरियाणा पुलिस में बहुत से ऐसे खिलाड़ी वर्तमान समय में कार्यरत हैं जिन्होनें प्रदेश का मान बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा पुलिस का मान भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
कई सालों के बाद होगी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती इधर, खिलाड़ियों ने डीजीपी की इस घोषणा का स्वागत किया है। खिलाड़ियों का कहना है कि 2011, 12 के बाद पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नहीं हुई। अब उन खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर मौका है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि यहां पर भर्ती नहीं होने के चलते काफी संख्या में हरियाणा के खिलाड़ी राजस्थान व यूपी पुलिस में भर्ती हैं।
समापन पर सीएम करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह का हरियाणा के राज्यपाल शुभारंभ करेंगे, प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केंद्रीय पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों के 1474 खिलाड़ी पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। इनमें 1124 पुरुष, 350 महिला खिलाड़ियों के अलावा 130 तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं।
इस खेल प्रतियोगिता में आर्म रैसलिंग, बाड़ी बिल्डिंग, बाक्सिंग व कुश्ती के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। 24 को खेलों का समापन होगा, इस मौके पर प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।