विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के छह दिन बाद उजड़ गई खुशियां... पहलगाम हमले में नेवी अफसर की मौत, शादी के बाद पत्नी संग आए थे घूमने

Published: Wed, 23 Apr 2025 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2025 06:52 AM (IST)

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई। विनय नरवाल हरियाणा ...और पढ़ें

नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की पहलगाम आतंकी हमले में मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की पहलगाम आतंकी हमले में मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से हुई थी शादी, 19 को करनाल में रिसेप्शन कार्यक्रम हुआ
  2. विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे, विनय की छोटी बहन सृष्टि रात को ही जम्मू रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय कुमार (26) की हत्या कर दी गई। उनकी गत 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से मसूरी में शादी हुई थी। 19 अप्रैल को रिसेप्शन कार्यक्रम था। नवदंपती दो दिन पहले ही हनीमून पर जम्मू-कश्मीर गया था।

हिमांशी आतंकियों के निशाने से बच गई

गनीमत रही कि हिमांशी आतंकियों के निशाने से बच गई। वारदात की खबर मिलते ही स्वजन देर सायं जम्मू के लिए रवाना हो गए। विनय कुमार के पिता राजेश कुमार पानीपत के जीएसटी कार्यालय में अधीक्षक हैं।

विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे

हिमांशी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता सुनील कुमार हरियाणा सरकार में अधिकारी हैं।माता-पिता के इकलौते पुत्र विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे और कोच्चि में तैनात थे। अभी वैवाहिक अवकाश पर आए थे।

विनय का एक मई को जन्मदिन होता है

विनय का परिवार मूलरूप से करनाल के भूसली गांव का रहने वाला है जो वर्तमान में सेक्टर-7 में रह रहा है। विनय का एक मई को जन्मदिन होता है। आतंकी हमले की जानकारी हिमांशी ने स्वजन को फोन पर दी। सभी स्तब्ध रह गए।

विनय की छोटी बहन सृष्टि रात को ही जम्मू रवाना

देर रात तक दादा हवासिंह व परिवार की महिलाओं को विनय की हत्या की जानकारी नहीं दी गई। घर के बाहर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित मौजूद थे। विनय की छोटी बहन सृष्टि रात को ही जम्मू रवाना हो गई।

आतंकी हमले में मारे गए लोग, जिनकी हुई पहचान

1. मंजूनाथ (कर्नाटक)

2. विनय नरवाल (करनाल)

3. शुभम द्विवेदी (कानपुर)

4. दिलीप जयराम (महाराष्ट्र)

5. संदीप नेवपाने (नेपाल)

6. बिटन अधिकारी

7. उधवनी प्रदीप कुमार (संयुक्त अरब अमीरात)

8. अतुल श्रीकांत मोने (महाराष्ट्र)

9. संजय लखन लेले (महाराष्ट्र)

10. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग)

11. हिम्मत भाई (गुजरात)

12. प्रशांत कुमार (गुजरात)

13. मनीश रंजन (बिहार)

14. एन रामचंद्रन (केरल)

15. शैलेंद्र कल्पिया

16. शिवम मोगा (कर्नाटक)

17. सुनील नथानी (इंदौर)

18. नीरज उधवानी

19. दिनेश अग्रवाल (रायपुर, छत्तीसगढ़)

20. प्रशांत सत्पथी (ओडिशा)

यह भी पढें- कश्मीर घूमने आए IB अधिकारी की आतंकी हमले में हत्या, पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली