Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेयर ने वृद्ध के नाम पर किया पौधारोपण

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 07 Aug 2017 03:00 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, करनाल चौधरी हाउस कॉलोनी अब एलमेंडा, हाईकस, अशोका जैसे हरियाली देन ...और पढ़ें

    Hero Image
    मेयर ने वृद्ध के नाम पर किया पौधारोपण

    जागरण संवाददाता, करनाल

    चौधरी हाउस कॉलोनी अब एलमेंडा, हाईकस, अशोका जैसे हरियाली देने वाले मनमोहक तथा खुशबू देने वाले गुलाब, चांदनी व गुड़हल के पुष्पों से महकेगी। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर आज नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता तथा बनवारी लाल नाम के एक वृद्ध ने इस कॉलोनी में पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का उत्कृष्ट संदेश दिया। बनवारी लाल से अपने हाथों से 'हार-श्रृंगार' प्रजाति के पौधे को जैसे ही पार्क के गड्ढे में पौधा रोपित किया। मेयर ने उसमें जल ¨सचित किया, वातावरण तालियों से गूंज उठा। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से किया गया था। समिति के प्रधान एसडी अरोड़ा के अतिरिक्त समाजसेवी बृज गुप्ता, कमल भसीन, एलडी मदान, हीरालाल चौधरी, ईश्वर छाबड़ा, केसी नारंग, एसके चावला तथा रतन कांबोज ने भी पौधे लगाए। कॉलोनी से आए छोटे-छोटे बच्चों ने भी पौधे लगाने में बड़ी रूचि दिखाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन-जन को राह दिखाने तथा जीवन का आधार बनाए रखने के लिए उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाते हुए आज के इस कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न प्रजातियों के करीब 150 पौधे लगाए गए। इससे समूचा पार्क हरा-भरा दिखाई देने लगा। मानसून के दौरान लगाए गए पौधे अगले कुछ महीनों में सुगंधित फूलों से खुशबू बिखेरेंगे और सजावटी पौधे पार्क को हरित स्वरूप में बदल देंगे। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि रक्षा बंधन, भाई-बहन के पवित्र त्योहार का प्रतीक है। यह सदियों से चली आ रही हमारी समाजिक परम्परा और समृद्ध संस्कृति से जुड़ा है। वास्तव में हमें अपने त्योहारों की परम्परा को निभाते हुए धरती की रक्षा के लिए इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां करते रहना चाहिए। जिससे हमारे त्योहारों की सार्थकता ओर बढ़ जाती है।