विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेहूं-जौ की खेती में आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी पैदावार, किसानों को मिलेगा आय बढ़ाने का मंत्र

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

करनाल में गेहूं और जौ की खेती को लाभकारी बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गेहूं-जौ की खेती में आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी पैदावार (फाइल फोटो)

गेहूं-जौ की खेती में आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी पैदावार (फाइल फोटो)


HighLights

  1. किसानों को गेहूं-जौ की आधुनिक खेती का प्रशिक्षण।

  2. जलवायु अनुकूल किस्मों और वैज्ञानिक विधियों पर जोर।

  3. छिलका रहित जौ से पोषण और कमाई के अवसर।

जागरण संवाददाता, करनाल। गेहूं और जौ की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के साथ बदलती जलवायु की चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई है।

इसी कड़ी में भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल में शुक्रवार को दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत भावना सेवा संस्थान लखनऊ की ओर से प्रायोजित इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर जिलों से आए 38 प्रगतिशील किसान भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम 13 और 14 नवंबर तक चलेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को गेहूं एवं जौ की उन्नत और जलवायु अनुकूल किस्मों, नवीन कृषि तकनीकों तथा वैज्ञानिक फसल उत्पादन पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी देना है।

farmers_news (3)

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि किसानों को समय पर बिजाई, गुणवत्तायुक्त बीज का चयन, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई, जल संरक्षण, खरपतवार नियंत्रण और कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ही संसाधन संरक्षण आधारित खेती की तकनीकों से भी अवगत कराया जाएगा।

छिलका रहित जौ से पोषण और कमाई के अवसर

प्रशिक्षण में जौ की उन्नत किस्मों के साथ छिलका रहित जौ की विशेषताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वैज्ञानिक किसानों को बताएंगे कि इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन जैसे घुलनशील आहार रेशे स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से किस तरह महत्त्वपूर्ण हैं।

इसके खाद्य एवं औद्योगिक उपयोग, मूल्य संवर्धन और इससे पौष्टिक खाद्य उत्पाद तैयार करने की संभावनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य जौ की खेती को किसानों के लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बनाना है।

डॉ. रविन्द्र सिंह शेखावत और उषा दास ने बताया कि प्रशिक्षण में संस्थान के वैज्ञानिक नवीन अनुसंधान और उन्नत कृषि तकनीकों पर व्याख्यान देंगे। संवादात्मक सत्रों में किसान सीधे वैज्ञानिकों से खेती संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का समन्वय मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. मंगल सिंह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जींद में स्मॉग के कारण बड़ा हादसा, एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं सात गाड़ियां; एक में लगी आग

यह भी पढ़ें- रेलवे की बड़ी तैयारी, पूरा किराया देकर आधी बर्थ पर सफर करने का झंझट होगा खत्म? RAC नियमों पर मंथन तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।