Haryana News: करनाल का युवक अमेरिका में हुआ गिरफ्तार, दो महिलाओं से दुष्कर्म करने का है आरोप
अमेरिका में करनाल के अशोक नगर के निवासी शम्मी को अमेरिकी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर दो महिलाओं के साथ दुषकर्म करने के आरोप लगा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित कैलिफोर्निया में सांता रोजा में एक स्टोर में काम करता था और महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनके साथ दुषकर्म करता था।

जागरण संवाददाता, करनाल। अशोक नगर निवासी करीब 35 वर्षीय शम्मी को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पर दो महिलाओं के साथ दुषकर्म करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने आरोपित की तस्वीर और डिटेल सोशल मीडिया पर डाली है कि अगर कोई और भी पीड़िता हो तो पुलिस को शिकायत कर सकती हैं व अन्य महिलाएं शिकार होने से बच सकें।
पुलिस जांच के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब जनवरी और फरवरी में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपित कैलिफोर्निया में सांता रोजा में एक स्टोर में काम करता था। यहां आने वाली महिलाओं से बातचीत कर दोस्ती बढ़ाता था और फिर अपनी गाड़ी में दुष्कर्म करता था। वह महिलाओं का पीछा भी करता था। आरोपित के खिलाफ अब तक दो महिलाओं ने शिकायत दी है।
आरोपित वर्ष 2022 में अमेरिका गया था और वहीं जाकर शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है। आरोपित का पिता रोडवेज विभाग से रिटायर है। रिटायरमेंट के दौरान मिले पैसों से ही आरोपित अमेरिका गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।