Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnal lok sabha Chunav Result 2024: क्या मनोहर लाल 'कर्ण भूमि' में बचा पाएंगे अपनी साख? कांग्रेस के इस प्रत्याशी से टक्कर

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:50 PM (IST)

    हरियाणा की सबसे हाई प्रोफाइल सीट करनाल (Karnal lok sabha election Result Live) में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। कल इस सीट के परिणाम पर सभी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    क्या मनोहर लाल 'कर्ण भूमि' में बचा पाएंगे अपनी साख?

    डिजिटल डेस्क, करनाल। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर परिणाम आने शुरू हो गए हैं। वहीं, हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 की हाई प्रोफाइल सीट करनाल (Karnal lok sabha chunav Result 2024) में बीजेपी से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कांग्रेस से दिव्यांशु बुद्धिराजा, बीएसपी से इंदर सिंह मैदान में हैं। रुझानों की बात करें तो पूर्व सीएम मनोहर लाल अभी पीछे चल रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अगर साल 2019 के चुनावी आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 में बीजेपी के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को मात दी थी।