विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में दहेज प्रताड़ना के दोषी पति को 10 साल की सजा, शादी के 5 महीने बाद ही संदिग्ध हालात में हुई थी विवाहिता की मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:23 PM (IST)

करनाल में दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के दोषी पति विकास को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसमें सुसाइड नोट अहम सबूत बना।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पति को दहेज प्रताड़ना मामले में 10 साल की सजा

  2. बुलेट और एक लाख रुपये दहेज की मांग की थी

  3. पत्नी प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

जागरण संवाददाता, करनाल। बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को प्रताड़ित करने के दोषी पति को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नेहा नोरिया की अदालत ने बुधवार को विकास को भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 के तहत दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया। विवाह के महज पांच महीने बाद उसकी पत्नी प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जिला न्यायवादी डॉ. पंकज और उप जिला न्यायवादी दीपक चौधरी ने बताया कि आनंद विहार कॉलोनी निवासी विकास ने 23 अक्टूबर 2024 को प्रिया के साथ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में दोनों के बीच सब ठीक रहा, लेकिन बाद में विकास ने दहेज की मांग को लेकर प्रिया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

बुलेट और एक लाख रुपये की मांग नहीं हुई पूरी

वह प्रेम विवाह के कारण समाज में बदनामी होने और दहेज में कुछ नहीं मिलने के ताने देता था। बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। प्रिया के पिता बंटी शाह ने 14 मार्च 2025 को थाना सदर में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि 12 मार्च को वह परिवार के साथ बेटी की ससुराल गए थे, लेकिन समझाने के बावजूद विकास अपनी मांग पर अड़ा रहा। 13 मार्च की शाम प्रिया की बहन साक्षी उसे लेने पहुंची तो विकास ने मोटरसाइकिल मिलने तक उसे भेजने से मना कर दिया। उसी रात प्रिया ने फंदा लगाकर जान दे दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदालत में सुसाइड नोट को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया। अदालत में 10 गवाह पेश किए।

यह भी पढ़ें- 'देखते हैं अगला नंबर किसका', रोहतक में 4 लोगों की हत्या की भाऊ रिटोलिया गैंग ने ली जिम्मेदारी; अगली वारदात की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- हरियाणा के मंत्री राजेश नागर की बेटी मेलबर्न में पढ़ी, राजस्थानी गबरू की बनी दुल्हन; शादी में विदेशी शेफ ने बनाए पकवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।