हरियाणा के मंत्री राजेश नागर की बेटी मेलबर्न में पढ़ी, राजस्थानी गबरू की बनी दुल्हन; शादी में विदेशी शेफ ने बनाए पकवान
हरियाणा के मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान ने राजस्थान के मेहुल से चंडीगढ़ के द आरलिस होटल में शादी की। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, जहां विदेशी शेफ ने विभिन्न देशों के व्यंजन परोसे।

मेहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी मेहुल।
HighLights
मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान ने मेहुल से शादी की।
शादी समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई दिग्गज शामिल हुए।
विदेशी शेफ ने मेहमानों के लिए विभिन्न देशों के व्यंजन बनाए।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान राजस्थान के गबरू मेहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से ग्रेजुएशन की है, जबकि नेहुल ने जिंदल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है।
मुस्कान और मेहुल ने बुधवार रात सेक्टर-3 स्थित लग्जरी होटल द आरलिस में फेरे लिए। शादी समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत हरियाणा और पंजाब के कई राजनीतिक दिग्गज और अधिकारी शामिल हुए। डिनर में अलग-अलग देशों के व्यंजन परोसे गए।
सीरिया, कजाकिस्तान और कोलंबिया समेत कई देशों से आए शेफ के बनाए व्यंजनों का मेहमानों ने जायका लिया।

शादी समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

हरियाणा भाजपा नेता अरविंद शर्मा भी शादी समारोह में पहुंचे