विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 करनाल के बुजुर्ग किसान ने 15 एकड़ में अपनाई 'ग्रीन अमोनिया' तकनीक, बार-बार खाद डालने के झंझट से मिलेगा छुटकारा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

करनाल के 78 वर्षीय किसान बलवान ने ग्रीन अमोनिया तकनीक अपनाकर खेती में लागत कम करने की नई पहल की है। 

बाएं 78 वर्षीय किसान बलवान (जागरण फोटो)

बाएं 78 वर्षीय किसान बलवान (जागरण फोटो)

HighLights

  1. करनाल के बलवान ने ग्रीन अमोनिया तकनीक अपनाई

  2. खाद, मजदूरी खर्च घटा, फसल की वृद्धि बेहतर हुई

  3. राष्ट्रीय डेरी मेले में अनुभव साझा कर किसानों को प्रेरित किया

प्रदीप शर्मा, करनाल। खेती में बढ़ती लागत किसानों के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खाद, यूरिया और मजदूरी पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए किसान नई तकनीकों की तलाश में हैं।

ऐसे में करनाल जिले के रिंडल गांव के 78 वर्षीय किसान बलवान ने खेती में ग्रीन अमोनिया का प्रयोग कर नई पहल की है। वह प्रदेश के पहले किसान बने हैं, जिन्होंने अपने खेतों में इस तकनीक को अपनाया है।

राष्ट्रीय डेरी मेले के मंच से उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि ग्रीन अमोनिया के प्रयोग से फसल की ग्रोथ अच्छी हुई है और खाद के साथ मजदूरी पर होने वाला खर्च भी कम करने में मदद मिली है।

बलवान ने बताया कि उन्होंने करीब 15 एकड़ जमीन में ग्रीन अमोनिया का प्रयोग किया है। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती में खाद डालने के लिए किसानों को कई बार खेत में जाना पड़ता है।

इससे खाद का खर्च तो बढ़ता ही है, साथ में मजदूरों की व्यवस्था और उनके मेहनताने पर भी पैसा खर्च होता है। ग्रीन अमोनिया तकनीक में बुआई से पहले ही जमीन में अमोनिया डालना पड़ता है। इसके बाद बार-बार खाद डालने की जरूरत कम हो जाती है। इससे किसान को समय और श्रम दोनों की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में नेताओं से लेकर अफसरों के घर बजी शहनाइयां, शाही दावत तो कहीं सामाजिक बदलाव की मिसाल बनीं शादियां

यूरिया पर निर्भरता और खेती की लागत घटाने की उम्मीद

किसान बलवान के अनुसार ग्रीन अमोनिया के इस्तेमाल से फसल को शुरुआती अवस्था में ही पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उनके खेतों में फसल की बढ़त अच्छी दिखाई दी है।

उनका कहना है कि यदि इस तकनीक के परिणाम लगातार ऐसे ही मिलते हैं तो किसानों को यूरिया पर होने वाला खर्च कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा बार-बार खाद डालने के लिए मजदूर बुलाने और ट्रैक्टर से खेत में चक्कर लगाने की जरूरत भी घटेगी। इससे खेती की कुल लागत कम करने की संभावना है।

78 साल की उम्र में नई तकनीक अपनाने का जज्बा

बलवान का कहना है कि उम्र नई तकनीक अपनाने में बाधा नहीं होनी चाहिए। किसान को समय के साथ खेती के तरीके भी बदलने चाहिए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में किसी भी नई तकनीक को अपनाने को लेकर किसानों के मन में संशय रहता है, लेकिन उसके फायदे और परिणाम जानने के लिए प्रयोग करना जरूरी है।

उन्होंने अपने अनुभव राष्ट्रीय डेरी मेले के मंच से दूसरे किसानों के साथ साझा किए, ताकि अधिक से अधिक किसान खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

यह भी पढ़ें- खेतों में अब बेल पर लटकेंगे आलू, बिना पानी के होगी खीरे की खेती; कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएगी यह तकनीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।