Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में हादसा, पिता के सामने मन्नत लेकर यमुना में उतरे दो भाई डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

    By Yash palEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 06:06 PM (IST)

    अहोई अष्‍टमी की पूर्व संध्या पर गांव लालूपुरा के पास यमुना तट पर पिता के साथ दो भाई गए थे। दोनो भाई मन्‍नत पूरी करने के लिए यमुना में उतरे। कुछ ही देर में दोनों डूब गए। गोतखोरों को बुलाकर तलाश की जा रही है।

    Hero Image
    हरियाणा के करनाल में दो भाई यमुना नदी में डूबे।

    घरौंडा(करनाल), संवाद सहयोगी। करनाल में अहाेई अष्टमी पर्व पर दुखद घटनाक्रम सामने आया है। गांव लालूपूरा के पास स्थित यमुना नदी के तट पर दो सगे भाई अपने पिता के साथ कोई मन्नत लेकर नदी पर गए थे। लेकिन इसी बीच स्नान करते समय दोनों भाई डूब गए। पिता ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन घटना के समय आसपास कोई नहीं होने के कारण असफल रहे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहोई अष्टमी पर तरफ माताएं बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं वहीं यमुना में नहाने के लिए उतरे एक मां के दो लाल नदी की भेंट चढ़ गए। मामला क्षेत्र के गांव लालपुरा के पास यमुना तट का है, जहां कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के वार्ड-13 स्थित बीरे की चक्की के पास रहने वाले अश्विनी शर्मा रविवार को अपने पुत्रों दीपक व प्रशांत को लेकर मोटरसाइकिल पर लालूपुरा गांव के पास के घाट पर कोई मन्नत लेकर नहाने आए थे।

    दीपक व प्रशांत पूजा-अर्चना के बाद कपड़े उतारकर यमुना में नहाने उतरे तो वापिस नहीं निकल पाए। बेटों को यमुना में डूबता देख अश्विनी ने शोर मचाया मगर आसपास कोई न होने के कारण आवाज दब गई। अश्विनी की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन रविवार से शुरू हुए सर्च अभियान में सोमवार शाम तक दीपक व प्रशांत का अतापता नहीं चल पाया। यमुना तट पर सर्च अभियान जारी है। ग्रामीण व गोताखोर भाइयों को तलाशने में जुटे हैं।

    पहले भी हुए ऐसे हादसे

    यमुना में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं नहाने के लिए यमुना में उतरने के बाद लोग डूब गए। हाल में गांव डिंगर माजरा निवासी संजीव की भी यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी, जिसका शव तीन दिन बाद कई किलोमीटर आगे मिला था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि लालूपुरा के समीप यमुना में नहाते समय दो सगे भाइयों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस व गोताखोर तलाश कर रहे हैं।