Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime: करनाल में पति की मौत के बाद ससुराल पहुंची पत्नी को पीटा, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 04:06 PM (IST)

    करनाल के उत्तम नगर में एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। अंतिम संस्कार के बाद जब वह अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की गालियां दीं और बंधक बनाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों को छुड़ाया।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, करनाल। उत्तम नगर में पति की मौत के बाद ससुराल पहुंची महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला आया है। उत्तम नगर की रहने वाली लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 31 मई को उसके पति मोहित ने सल्फास (जहर) निगल लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 जून को उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पति का अंतिम संस्कार कर दिया जब वह अपनी बहन सुजीता के साथ ससुराल पहुंची तो उसकी ननद व अन्य परिवार वालों ने मिलकर पहले दोनों को घर के अंदर से बाहर निकाला और फिर गली में घसीटकर बुरी तरह पीटा।

    इस दौरान उन्हें गालियां दी गईं और सुजीता के साथ बदसलूकी की। उसने डरकर उदय व सोनी को फोन किया। इन्होंने इनोवा गाड़ी भेजी। गाड़ी वहां पहुंची तो आरोपियों ने गाड़ी के पीछे व साइड के शीशे तोड़ दिए।

    ईंट व डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए दोनों बहनों को बंधक बना लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।