Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में ससुराल से लौटा युवक, पहले कमरे का तोड़ा ताला, फिर फंदा लगाकर दी जान; मामले सुन पुलिस भी हैरान

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 10:59 AM (IST)

    करनाल में ससुराल से लौटे 21 वर्षीय युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेम विवाह करने वाला हर्षित ज्यादातर ससुराल में रहता था और नौकरी की तलाश में था। सोमवार रात को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौटा था। सुबह दादी ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    Hero Image
    ससुराल से लौटते ही रात को फंदा लगाकर युवक ने दी जान।

    जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल में ससुराल से घर लौटते ही बकरा मार्केट में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक हर्षित की दादी पार्वती ने बताया कि उसके पोते ने अंबाला की लड़की से लव मैरिज की थी। वह ज्यादातर अपनी ससुराल में ही रहता था। पहले वह अदालत में वकील के पास कार्य करता था, अब वह रोजगार की तलाश में था।

    पिछले सोमवार को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। उसकी सात महीने की बेटी भी है। कल सोमवार देर रात करीब एक बजे उसका पोता घर आया था।

    वह बोला कि कमरे की चाबी वह ससुराल में ही भुल आया है। तो उसकी दादी ने कहा कि हमारे कमरे में सो जाओ, लेकिन वह नहीं माना और उसने ताला तोड़ दिया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

    मंगलवार सुबह 11 बजे तक जब हर्षित सोकर नहीं उठा तो उसकी दादी उसे उठाने के लिए गई। जैसे ही वह कमरे में गई तो हर्षित फंदे पर लटका हुआ था। हर्षित की मां की पहले ही मौत हो गई थी। उसकी एक बहन भी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है।