Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निखरेगी शहर की सूरत, सात फ्लाईओवर के नीचे होगा सतरंगी कला का चित्रण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:36 AM (IST)

    जागरण संवाददाता करनाल अपने शहर के लिए स्मार्ट सिटी में कई खास प्रोजेक्ट लिए गए हैं। इन्ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    निखरेगी शहर की सूरत, सात फ्लाईओवर के नीचे होगा सतरंगी कला का चित्रण

    जागरण संवाददाता, करनाल : अपने शहर के लिए स्मार्ट सिटी में कई खास प्रोजेक्ट लिए गए हैं। इन्हीं में से शामिल ब्यूटीफिकेशन आफ अंडर फ्लाईओवर स्पेसिस प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। शहर से गुजरते नेशनल हाईवे-44 पर पड़ने वाले सात फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण किया जा रहा है। इन सभी फ्लाईओवर के नीचे सप्तरंग पर आधारित एक-एक रंग को चित्रित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की मीटिग में उपायुक्त एवं सीईओ निशांत यादव ने बताया कि एक-दो महीनों में यह परिकल्पना साकार रूप लेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ----------------------

    ऐसा होगा इंद्रधनुषी छटा का चित्रण

    सीईओ ने बताया कि झिलमिल ढाबे के समक्ष अंडरपास को साहित्य के महत्व से संजोया जाएगा। इसमें गीता के श्लोक होंगे। महाकाव्य रचने वाले कालिदास के अतिरिक्त प्रभु की प्रेम दीवानी मीराबाई और महाभारत के योद्धा कर्ण के पराकर्म को चित्रित किया जाएगा। लिबर्टी चौक फ्लाईओवर के नीचे स्पेस पर नृत्य कला दिखाई देगी, जिसमें समृद्ध संस्कृति के दर्शन होंगे। आइटीआइ फ्लाईओवर के नीचे की जगह संगीत के रंगों से सराबोर होगी, जिसमें लोक वाद्य यंत्र दिखाई देंगे। निर्मल कुटिया फ्लाईओवर के नीचे मूर्तिकला सुंदरता बढ़ाएगी। स्वामी ब्रह्मानंद चौक (सेक्टर-6) फ्लाईओवर के नीचे फिल्मों के रंग होंगे, जिसमें प्रदेश के फिल्मों में अभिनय कर रहे कलाकारों की पेंटिग देखने को मिलेंगी। जबकि ताऊ देवीलाल चौक पर स्थापत्य कला के दर्शन होंगे। नमस्ते चौक फ्लाईओवर के अंडर स्पेस को खूबसूरत पेंटिग से सजाया जाएगा, जो अलग-अलग तरह की होंगी।

    डीसी ने बताया कि प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अब तक दो फ्लाईओवर के नीचे पेविग, बैंचो के लिए फाउंडेशन तथा करव स्टोन लगाने जैसे सिविल वर्क को अंजाम दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट देश की राजधानी दिल्ली, बेंगलूर तथा नोयडा में भी हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।