विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: नए विक्षोभ आने से मौसम बदलेगा करवट, कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना; जानिए पूरा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 08 Oct 2023 07:23 AM (IST)

Haryana Weather Today हरियाणा में नए विक्षोभ आने से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इसके चलते नौ या अक्टूबर को ...और पढ़ें

नए विक्षोभ आने से मौसम बदलेगा करवट
नए विक्षोभ आने से मौसम बदलेगा करवट

जागरण संवाददाता, करनाल: मानसून की विदाई के बाद राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना है। लेकिन आठ अक्टूबर की रात से नौ अक्टूबर की अवधि में संभावित नए पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में आंशिक प्रभाव दिखाई देगा। इसके चलते नौ या अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद 11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हवा चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी और मौसम पुन: शुष्क हो सकता है।

प्रदेश के ज्‍यादातर जिलों में ठंड का एहसास

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का एहसास किया जा सकेगा। दिन में हल्की गर्मी कायम है। इस बीच शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस पंचकूला व यमुनानगर के दामला में रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Haryana: गुलाबी ठंड की एंट्री तो अब बारिश देगी दस्तक, तीन दिन बाद बरसेंगे बदरा; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

वहीं रोहतक में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआइ : 139 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। आज सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान : 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मानसून ने बदले कई रंग

हरियाणा में इस बार मानसून ने खूब अठखेलियां की। कहीं मूसलाधार बारिश से वर्षा के हालात बने तो कहीं सामान्य स्तर से सौ प्रतिशत कम बारिश तक की स्थिति देखने को मिली। कुल चार माह अवधि के मानसून सीजन के पहले दो महीने सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई तो अंतिम दोनों माह कुल वर्षा का औसत स्तर सामान्य से कम रहा।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव मानसून, दो दिन बारिश की संभावना; इन फसलों के लिए बेस्ट है मौसम