Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnal Sabha Vidhan Sabha Chunav Result 2024: जगमोहन आनंद या सुमिता विर्क, इस बार करनाल में किसका चलेगा सिक्का?

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 08:48 PM (IST)

    Karnal vidhan Sabha chunav Result 2024 Live Update सीएम सिटी करनाल में बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।

    Hero Image
    Haryana Election Result करनाल में कौन मारेगा बाजी

    डिजिटल डेस्क, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को होगा। सीएम सिटी के नाम से मशहूर करनाल में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने यहां से जगमोहन आनंद, कांग्रेस ने सुमिता विर्क और आम आदमी पार्टी ने सुनील बिंदल को मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव में ये रहा था नतीजा

    साल 2024 के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के नायब सैनी को 95, 004 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53,464 वोट मिले थे। 2024 के आम चुनाव से पहले मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद करनाल सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम की बात करें तो बीजेपी के मनोहर लाल को 79,906 वोट मिले थे। कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 34, 718 वोट मिले थे। वोटों के साथ जेजेपी के तेज बहादुर 3,192 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।