Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, शर्म के मारे में पिता ने दे दी जान

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 10 Apr 2018 08:55 PM (IST)

    तीन युवकों ने 17 साल की लड़की के साथ सामूहकि दुष्‍कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। उन्‍होंने वीडियाे को वायरल कर दिया। वीडियो लड़की के पिता ने देखी तो उसने खुदकुशी कर ली।

    किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, शर्म के मारे में पिता ने दे दी जान

    जेएनएन, करनाल। यहां 17 साल की एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्‍होंने इसकी वीडियो भी बना लिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। युवकों ने ब्‍लैकमेल कर लड़की से कई बार द‍ुष्‍कर्म किया। इससे परेशान होकर किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने वीडियो वायरल कर लिया। यह वीडियो जब लड़की के पिता ने देखी तो उसने शर्म के मारे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में पीडि़त किशोरी ने बताया कि उसकी एक सहेली करनाल में किराये पर रहती है। उसने लड़की को अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ दुष्‍कर्म किए जाने का पता चला। उसके साथ तीन युवकाें ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

    लड़की ने बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपित युवकों ने दुष्‍कर्म की वीडियो क्लिप दिखाकर इसे वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपित युवक पीडि़ता को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगे और उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म भी किया। इससे परेशान होकर लड़की ने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी।

    परेशान पीडि़ता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच लड़की के पिता ने वीडियो देखी तो शर्म के मारे उसने खुदकुश्‍ाी कर ली।  जांच अधिकारी प्रकाश कौर का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।