विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1194 पात्रों को मिली राशि

By JagranEdited By:
Published: Thu, 14 Nov 2019 08:04 AM (IST)

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष-2011 की सामाजिक आर्थिक गणना के आधार पर जिला में 10599 वंचित परिवार पाए थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1194 पात्रों को मिली राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1194 पात्रों को मिली राशि

जागरण संवाददाता, करनाल : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष-2011 की सामाजिक आर्थिक गणना के आधार पर जिला में 10599 वंचित परिवार पाए थे। ऐसे परिवारों की पात्रता का पता लगाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों और गठित की गई एक अपीलीय समिति के माध्यम से जांच-पड़ताल कराई गई। परिणामस्वरूप 2044 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के पात्र मिले।

डीसी करनाल विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पात्र पाए परिवारों को इस योजना के तहत अलग-अलग किस्तों में 1,38,000 रुपये की राशि प्रत्येक परिवार को उपलब्ध कराई उन्होंने बताया कि योजना की शर्ताें के अनुसार लाभार्थी की पहली किस्त 45 हजार रुपये पलिथ लेवल अर्थात मकान की डीबीसी बनाने तक दी जाती है। दूसरी किश्त 60 हजार रुपये लेंटर लेवल तक, तीसरी 33 हजार रुपये की किस्त मकान के पूर्ण होने पर स्वीकृत की जाती है। करनाल जिला में अब तक सभी आठ खण्डों के 1194 परिवारों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त प्रदान करा दी गई है। असंध में 152, घरौंडा में 149, इंद्री में 125, करनाल में 226, कुंजपरा में 186, मूनक में 70, नीलोखेड़ी में 153 और निसिग खंड के 133 परिवार लाभान्वित हुए।