Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस ने अपने राज में की वोट चोरी', केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 10:07 AM (IST)

    करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने युवाओं के लिए नई योजनाओं आर्थिक प्रगति और देशहित में लिए गए निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया और संघ के योगदान की सराहना की जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कार्यशैली से संतुष्ट है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने अपने राज में की वोट चोरी: मनोहर लाल

    जागरण संवाददाता, करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में ली। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि 11 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान, महिलाओं, युवाओं समेत हर वर्ग के लिए काम किए, इसमें चाहे तीन तलाक का विषय हो या अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में आगे आया है।

    ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर काम हो रहे हैं। प्राइवेट नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये लाभ देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट रिजर्व रखा गया है।

    एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस ने अपने राज में की है। अब घुसपैठियों की वोट लेने के लिए लालायित हो रहे हैं। आज कांग्रेस की यह स्थिति है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। देश की जनता सब जानती है।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संघ के 100 साल पूरे हुए हैं। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। देश पहले, यह भाव लोगों में जागा है। जनता भाजपा और संघ की कार्यशैली की वजह से ही इतने वर्षों से भाजपा को सरकार चलाने का मौका दे रही है।