Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आओं जोड़ें पेड़ों से रिश्ता, यादगार बनाएं यह अनुभव

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 01:52 AM (IST)

    दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाई जा रही आओ रोपें रिश्तों के पौधे मुहिम से लोग लगातार जुड रहे हैं। सभी वर्ग मुहिम का हिस्सा बनने में रूचि दिखा रहे हैं। लोगों को पेड़ पौधों का जीवन में महत्व समझ में आने लगा है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है जो पौधारोपण के लिए सबसे उचित है। लोग जागरण की मुहिम से जुड़कर अधिकतम पौधारोपण के लिए उत्साहित हैं।

    Hero Image
    आओं जोड़ें पेड़ों से रिश्ता, यादगार बनाएं यह अनुभव

    संवाद सहयोगी, निसिग : दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाई जा रही आओ रोपें रिश्तों के पौधे मुहिम से लोग लगातार जुड रहे हैं। सभी वर्ग मुहिम का हिस्सा बनने में रूचि दिखा रहे हैं। लोगों को पेड़ पौधों का जीवन में महत्व समझ में आने लगा है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है जो पौधारोपण के लिए सबसे उचित है। लोग जागरण की मुहिम से जुड़कर अधिकतम पौधारोपण के लिए उत्साहित हैं। फोटो 57- समय की जरूरत पौधारोपण

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निवर्तमान सरपंच कर्मचंद के अनुसार वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषित है। सांस लेने में दिक्कत सहित लोगों में कई तरह की बीमारियां बढऩे लगी हैं। ग्लोबल वार्मिंग सरीखी चुनौतियां भी उभर कर सामने आ रही हैं। इसके चलते समय रहते स्वयं पौधारोपण की शुरुआत करनी होगी। वहीं लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करना होगा। फोटो 54- पेडों से कम होता प्रदूषण

    रणधीर सिंह हथलाना के अनुसार पेड़ पौधे प्रदूषण कम करके स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। इसी कारण वेद-पुराणों में बरगद व पीपल सरीखे कई पेड़ों की पूजा होती है। पेड़ पौधों भगवान का सृष्टि के जीवों को दिया गया अनुपम उपहार है। इसे सहेजकर रखना सबकी जिम्मेदारी है। दैनिक जागरण की मुहिम लोगों को प्रोत्साहित कर रही है और यह समय की जरूरत भी है। फोटो 53- कई तरह की कहानियां बताते पेड़

    सरपंच निसिग ग्रामीण सर्वजीत सिंह बरियार के अनुसार पेड पौधों न केवल वर्षा लाने में सहायक होते हैं अपितु पेडों से भूमि कटाव भी रूकता है। वहीं पेडों के पत्ते खाद का रूप लेकर भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढाते हैं। ग्रामील अंचल में वर्षों से खड़े वृक्ष कई तरह की कहानियां सहेजे हुए हैं जो आने वाली नस्लों को पूर्वजों की जानकारियों से जोड़ती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत है। पेडों के अभाव में कई प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। फोटो 33- पेडों में अटकी सबकी सांसें

    मुकेश गोयल के अनुसार पेड़ पौधे सांस लेने के लिए आक्सीजन देते है। पेड़ नहीं होंगे तो सांस लेने के लिए आक्सीजन कहां से आएगी। धरती पर रहने वाले सभी जीवों की सांसें पेड़ों में छिपी हैं। पेड़ों से केवल प्राण वायु नहीं बल्कि फल, ईंधन व जीवन दायिनी जड़ी-बूटियां भी मिलती हैं। फोटो 56-पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

    सुमित सेन के अनुसार पर्यावरण संरक्षण केवल मुहिम नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमें अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पौधा रोपकर जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। जागरूकता का परिचय देते हुए बच्चों को भी पौधारोपण के संस्कारों से अलंकृत करें।