Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के गांधी बाबू मूलचंद जैन की पुण्यतिथि मनाई, श्रद्धांजलि दी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:39 PM (IST)

    हरियाणा के गांधीवादी नेता तथा महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूल चंद जैन की 24वीं पुण्यतिथि रविवार को बाबू मूल चंद जैन राजकीय आइटीआइ में मनाई गई। इस अवसर पर आइटीआइ के स्टाफ स्वतंत्रता सेनानियों बाबू मूल चंद जैन के परिजनों नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    Hero Image
    हरियाणा के गांधी बाबू मूलचंद जैन की पुण्यतिथि मनाई, श्रद्धांजलि दी

    जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा के गांधीवादी नेता तथा महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूल चंद जैन की 24वीं पुण्यतिथि रविवार को बाबू मूल चंद जैन राजकीय आइटीआइ में मनाई गई। इस अवसर पर आइटीआइ के स्टाफ, स्वतंत्रता सेनानियों, बाबू मूल चंद जैन के परिजनों, नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन बाबू मूल चंद्र जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, आइटीआइ द्वारा किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों बाबू मूलचंद जैन आइटीआइ के प्राचार्य तथा स्टाफ व शहर के मौजिज लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बाबू मूलचंद एक समर्पित राजनेता और कुशल प्रशासक रहे। वह आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी तथा उसके बाद सासद, विधायक, मंत्री और कई पदों पर रहे। इस संस्थान का नाम बाबूजी के नाम पर रखना बड़े गर्व का विषय है। उनकी यादें हमेशा रास्ता दिखाती रहेंगी। शिक्षक अरुण कैहरबा, महिन्द्र कुमार ने बाबूजी के संघर्षमय जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला व देशभक्ति के गीत के माध्यम से सभा में जोश भर दिया। शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सत्ता के विभिन्न पदों पर होने के बावजूद बाबू मूलचंद जैन ने निजी स्वार्थों को परे रखा और समाज हित के लिए कार्य किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानव सेवा संघ संचालक स्वामी प्रेममूर्ति ने कहा कि बाबू जी स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक उच्च कोटी के शिक्षाविद भी थे। उन्हें एक विचारक, राजनीतिज्ञ , समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू मूलचंद्र जैन के बेटे अशोक जैन एडवोकेट, शिक्षाविद् सपना जैन ने की। उन्होंने कहा कि उनके पिता को हरियाणा का गांधी कहा जाता हैं। उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम मे अतुलनीय रहा। आजादी की लड़ाई में वह कूद पड़े। उन्होंने हमेशा गरीबों किसानों व मजदूरों की राजनीति की। उन्होंने सत्ता के लिए मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वह शिक्षा के लिए बड़े सजग थे उनके जन्मदिन को लाइब्रेरी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

    जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सु़खन, जोगिदर चौहान महासचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, बाबूजी के गांव सिकंदरपुर माजरा (जिला सोनीपत) के रहने वाले सतनारायण शर्मा, राम निवास, हरियाणा प्रदेश व्यापार मडल सचिव प्रमोद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य कुलबीर सिंह, जगमिदर सिंह, महेश शर्मा, मनोहर लाल, अतआउल हक़, चन्द्रप्रकाश खेडा़, रजवन्त सिंह, दिलावर सिंह, केके देशवाल एडवोकेट, समाजसेवी अश्विनी गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल के सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा मौजूद थे।