विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal News: पुल पर रेलिंग न होने के कारण हो रहे हादसे, अंधेरे में गिरे बाइक सवार की मौत; अब तक हो चुके तीन हादसे

By Kapil KumarEdited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 29 Oct 2023 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2023 02:14 PM (IST)

करनाल (Karnal) के गढ़ी बीरबल मार्ग में कलसौरा नहर पर बने पुल में रेलिंग न होने के कारण एक बाइक ...और पढ़ें

पुल पर रेलिंग न होने के कारण हो रहे हादसे, अंधेरे में गिरे बाइक सवार की मौत।
पुल पर रेलिंग न होने के कारण हो रहे हादसे, अंधेरे में गिरे बाइक सवार की मौत।

जागरण संवाददाता, करनाल। गढ़ी बीरबल मार्ग स्थित बिना रेलिंग का कलसौरा नहर पुल एक और मौत का कारण बना है। रात के अंधेरे में एक बाइक सवार पुल से नीचे गिर गया। फिलहाल नहर सूखी हुई है। रात का समय होने के कारण पुल से नीचे गिरे बाइक सवार को समय से उपचार नहीं मिला। इसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग की है।

पुल में रेलिंग न होने के कारण हो रहे हादसे

गढ़ी बीरबल मार्ग स्थित कलसौरा नहर पुल पर बीते काफी समय से एक साइड की रेलिंग नहीं है, जिसके चलते बीते कुछ ही समय में तीन हादसे हो चुके हैं। तीनों ही हादसों में लोगों की जान गई है। इसके बाद भी पुल पर रेलिंग नहीं बनाई गई। अब शनिवार रात को करनाल से कलसौरा की ओर आ रहा बाइक सवार बाइक समेत नहर में गिर गया।

ये भी पढ़ें: Hisar News: भ्रष्टाचार के आरोपों में लिपिक और जेई सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी के लिए मांगी थी दो लाख की रिश्वत

नहर में पानी न होने के कारण आई ज्यादा चोटें

रविवार सुबह पुल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम ऋषिपाल है, जो कलसौरा में किराये पर रहकर काम कर रहा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। नहर में पानी न होने के कारण बाइक सवार को अधिक चोट लगी। उसे समय से उपचार नहीं मिल सका, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजन को सूचित किया जा रहा है। आसपास के लोगों ने पुल को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Rohtak Crime: लड़की ने की न्यूड वीडियो कॉल, फर्जी ACP बोला- VIDEO यू-ट्यूब पर होगी वायरल; फिर शुरू हुआ फर्जीवाड़ा