विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal: हाईवे पर दिल्ली से जम्मू जा रही बस में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ सवारियों को निकाला बाहर

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
Published: Thu, 01 Jun 2023 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 12:56 PM (IST)

दिल्ली से जम्मू जा रही निजी बस में मधुबन के पास हाईवे पर आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ...और पढ़ें

हाईवे पर दिल्ली से जम्मू जा रही बस में अचानक लगी आग,ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ सवारियों को निकाला बाहर
हाईवे पर दिल्ली से जम्मू जा रही बस में अचानक लगी आग,ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ सवारियों को निकाला बाहर

करनाल, जागरण संवाददाता। दिल्ली से जम्मू जा रही निजी बस में मधुबन के पास हाईवे पर आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ समय रहते बस रोककर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आग में कुछ सवारियों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दिल्ली से जम्मू जा रही थी बस

दरअसल, वीरवार सुबह करीब 33 सवारियों को लेकर दिल्ली से निजी बस जम्मू जा रही थी। जैसे ही बस मधुबन के पास पहुंची तो अचानक से बस का टायर फट गया। टायर फटने के साथ ही ड्राइवर ने जैसे-तैसे बस पर नियंत्रण कायम रखा, लेकिन इसी बीच में टायर फटने से निकली चिंगारी बस के अंदरूनी भाग में चली गई और चिंगारी ने तेजी को चपेट में लेते हुए आग का रूप धारण कर लिया।

ड्राइवर ने सूझबूझ से सवारियों को निकाला बाहर

बस में आग लगते ही सवारियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चालक दर्शन सिंह ने हौसला रखा औेर बस को सड़क किनारे रोका। इसके बाद आपातकाल द्वार व खिड़कियों से सवारियों को बाहर निकाला गया। एक-एक करके सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जबकि सवारियां दूसरे वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।