Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana News: हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा, राइस मिल की इमारत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 09:21 AM (IST)

    Haryana News हरियाणा के करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला गिर गई है। राइस मिल की इमारत गिरने से चारों ओर भय का माहौल है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 20 कर्मचारी घायल हैं।

    Hero Image
    हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा, राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरी

    करनाल, एएनआई। हरियाणा के करनाल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। हरियाणा के करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला गिर गई है। तीन मंजिला राइस मिल गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। राइस मिल की इमारत गिरने से चारों ओर भय का माहौल है। यह संभावना जताई जा रही है मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार मजदूरों की हुई मौत

    तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की 3 मंजिल बिल्डिंग तड़के 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घायल मजदूरों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार तरावड़ी के शिव शक्ति राइस मिल में की तीन मंजिला बिल्डिंग में करीब 157 मजदूर रहते थे। जिनमें से कुछ मजदूर रात को काम पर गए हुए थे। जबकि 20 से 25 मजदूर रात को बिल्डिंग में सो रहे थे। आज सुबह करीब तीन बजे तीन मंजिला बिल्डिंग सोते हुए मजदूरों पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से 20 मजदूर मलबे के नीचे दब गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

    उठने लगे कई सवाल

    मौके पर मौजूद मजदूर भी हादसे से बहुत घबरा चुके है और वे भी कुछ सही जानकारी नही दे पा रहे है। तीन मंजिला इमारत गिरने से मिल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे है। तीन मंजिला इमारत में 157 मजदूर रहते थे। ऐसे में सवाल यह भी है क्या यह बिल्डिंग इतनी पुरानी हो चुकी थी, जो अपना भार ही सहन नहीं कर पाई। फिलहाल बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

    डीसी व एसपी मौके पर मौजूद

    सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। डीसी अनीश यादव व SP शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे। SP शशांक सावन ने बताया कि इस हादसे में कुल 24 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 20 घायल हैं और 4 की मौत हो गई है। घटना के समय करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर थे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया हमने पाया कि इमारत में कुछ खामियां थीं। घटना की जांच के लिए कमेटी बनेगी। राइस मिल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

    घायलों का चल रहा इलाज

    तरावड़ी में मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में  भर्ती करवाया गया है। कुछ घायल मजदूरों को तारवड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया।

    डीसी अनीश यादव और एसपी शशांक कुमार मौके पर पहुंचे हैं और जायजा ले रहे हैं। घायलों को बेहतर इलाज दिलाने का उन्होंने भरोसा दिलाया है।